*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
*वरिष्ठ सिंधी साहित्यकार हरि हिमथानी का निधन*
*वरिष्ठ सिंधी साहित्यकार हरि हिमथानी का निधन*
जयपुर,एक दिसंबर 2020/
आज भारतीय साहित्य जगत ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है . भोपाल शहर से उनका गहरा नाता था. यहां के रचनाकारों को अपने परिवार का ही मानते थे.सिंधी के प्रसिद्ध कथाकार हरि हिमथाणी का देहांत हो गया। उनका जन्म अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में नवाब शाह में हुआ था। वे 87 बरस के थे।अजमेर निवासी श्री हरी हिमथाणी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस रचनाकार के सृजन में 13 उपन्यास और 9 कहानी संग्रह शामिल हैं।श्री हरी हिमथाणी के सृजन की सर्वाधिक विशेष बात थी,उनकी भाषा जिसमें सिंधी की अपनी खुशबू है और अपना ही रंग।उनके पात्र सिंधी चरित्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश विभाजन के पश्चात भारत के सिंधी साहित्य में ऐसी भाषा दुर्लभ सी होती जा रही है।
उनका आत्मीय संसार बहुत बड़ा था-सीमा के आरपार।
साहित्य संसार में उनके निधन से हुई क्षतिपूर्ति असम्भव है।
वरिष्ठ कथाकार हरी हिमथानी जी के निधन पर अखिल भारतीय सिंधी बोली साहित्य सभा ने शोक व्यक्त किया है । सभा के पदाधिकारी श्री शंभू जयसिंघानी,जोनल सेक्रेटरी और कवि हरीश करमचंदाणी वरिष्ठ साहित्यकार वासुदेव सिंधुभारती, वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी चन्द्र वरयानी,कहानीकार वीना करमचंदाणी समेतअनेक साहित्यकारों व संस्कृति कर्मियों ने दुख का इजहार किया है। दुखद समाचार मिलने पर बीकानेर सिंधी साहित्य - संस्कृति जगत के नुमाईंदो ने शोक व्यक्त किया ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...