*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
दिनांक 28 नवम्बर 2020
विशेष करने का हौसला और ललक स्वर्णिम अवसर तैयार करती है -कामिनी भोजक "मैया"
उप महानिरीक्षक पुलिस, SCRB, राजस्थान जयपुर, के श्री हेमंत शर्मा सयुंक्त राष्ट्र संघ (UNO) न्यूयॉर्क के लिए रवाना, देश भर से मिल रही शुभकामनाये,
श्री शर्मा ऐसा करने वाले राजस्थान के पहले अधिकारी
बीकानेर 27 नवम्बर- राजस्थान पुलिस के अधिकारी श्री हेमंत शर्मा का चयन पुलिस प्लानिंग ऑफिसर, सयुंक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय, न्यूयॉर्क में पी - 4 शृंखला में *दो वर्ष* के लिए हुआ है| संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय हेतु चयनित होने वाले राजस्थान के भारतीय पुलिस सेवा के हेमंत पहले अधिकारी है।
इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में खुशी की लहर है और सभी शुभकामनाये प्रेषित कर रहे है
श्री शर्मा का वर्ष 2019 में राज्य सरकार द्वारा नाम प्रस्तावित करने, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र को भेजे नामों की सूची में शामिल करने तथा उसके पश्चात विश्व के सभी राष्ट्रों से सयुंक्त राष्ट्र को प्राप्त प्रस्तावों में इनका सेवा रिकॉर्ड एवं इनके द्वारा पूर्व में संयुक्त राष्ट्र सेवा शांति सेवा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अनुभव के आधार पर शार्टलिस्ट किए जाने, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल होने पर चयन किया गया है।
भाई बन्धु चेरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती कामिनी भोजक "मैया"ने इस उपलब्धि पर उनको बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि इंसान की ललक और कुछ विशेष करने का हौसला ही स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है यह पल जो राजस्थान को समाज को मिला है वो बहुत ही शानदार और गर्व की अनुभूति वाला है यूएनओ में भारत का प्रतिनिधित्व करना ही गौरवान्वित करने वाला कार्य है मैया ने उनके सफल और बेहतरीन समय के लिए शुभकामनाये प्रेषित की
बन्धु ट्रस्ट के अध्यक्ष् आर के शर्मा ने कहा कि श्री हेमंत शर्मा ने ना सिर्फ शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज को बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान को गौरवान्वित किया है बन्धु ट्रस्ट उनके सफल और बेहतरीन समय के लिए शुभकामनाये प्रेषित करता है
भाई बन्धु चेरीटेबल ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि श्री हेमंत शर्मा के चयन पर राजस्थान ही नही अपितु राजस्थान से बाहर रहने वाले बन्धुओ ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की है
राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष् सत्यदीप शर्मा, उदयपुर से कदम शर्मा,जयपुर से ओ.पी.शर्मा, राजसमन्द से शिक्षा अधिकारी सत्यदेव शर्मा,जोधपुर से श्रीमती भारती शर्मा, नवदीप शर्मा,चेन्नई से ताराचंद शर्मा, नागपुर से अजय शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ से गिरधर शर्मा,भिलाई से प्रेमप्रकाश शर्मा,मुम्बई से विष्णु भौजक, हैदराबाद से महेंद्र शर्मा, सरदारशहर से बालमुकंद भोजक पाली से मुकेश शर्मा, गंगानगर से राजेन्द्र शर्मा,नोखा से मूलचंद सेवग, देहली से शैलेश पाठक, कोलकाता से विमल मिश्रा,बिहार से मनोज मिश्रा,झारखंड से कृष्ण बिहारी मिश्र,बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी सूर्यप्रकाश शर्मा, सत्यदेव शर्मा,दुर्गादत्त भौजक, उच्च शिक्षा समिति के महेश भोजक, संजय शर्मा गिरधर पंडित शर्मा, भाई बन्धु प्रबंधक अश्वनी शर्मा, हरीश बी शर्मा रमेश भौजक संमीर विकास समिति के शंकर सेवग, शिवरतन राजेश शर्मा, श्रीलाल सेवग,पूर्व कर्मचारी नेता पुरषोत्तम सेवक, ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाये प्रेषित की।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...