*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
चर्चा में : डॉक्टर की लापरवाही से हुई माराडोना की मौत?
बेटियों ने सबूत के साथ लगाया गंभीर आरोप
पुलिस ने माराडोना के निजी डॉक्टर के घर और
क्लीनिक की तलाशी ली
यूनस आयर्स। डिएगो माराडोना
के निजी डॉक्टर संभावित लापरवाही के
चलते जांच के घेरे में हैं। माराडोना का
बीते बुधवार दिल का दौरा पडऩे से निधन
हो गया। माराडोना के वकील ने इस बात
की जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को
लियोपोल्डो लूक्यू के घर और प्राइवेट
क्लीनिक पर रेड मारी और यह पता लगाने
की कोशिश की कि क्या उनकी तरफ से
कोई लापरवाही बरती गई। वकील ने कहा
कि जांच के आदेश प्राथमिक जांच में
माराडोना की बेटियों डाल्मा, गिननिना और
जाना से मिले सबूतों के बाद जज ने दिए
थे। स्थानीय वकील के कार्यालय से जारी
बयान में कहा गया है, जो सबूत मिले थे,
उससे यह जरूरी लगा कि डॉक्टर
लियोपोल्डो के घर और दफ्तर की जांच
की अपील की जाए। अर्जेंटीना की
समाचार एजेंसी टेलम के मुताबिक,
जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर
रहे हैं कि क्या माराडोना को निधन से
पहले 24 घंटे मेडिकल स्टाफ की तरफ से
सही देखभाल मिली थी या नहीं। इससे
पहले गुरुवार को माराडोना के वकील
माथियास मोरला ने माराडोना के निधन को
लेकर जांच की मांग की थी। उन्होंने
आरोप लगया था कि विश्व विजेता कप्तान
के ईलाज में देरी हुई।
अर्जेंटीना पुलिस ने फुटबॉल स्टार
डिएगो माराडोना के निधन की जांच में
उनके निजी डॉक्टर के घर और क्लीनिक
की तलाशी ली। पत्रकारों ने न्यूरोलॉजिस्ट
डॉक्टर लियोपोल्डो लुके के कार्यालय के
दरवाजे पर कई पुलिस अधिकारियों को
तैनात देखा। सान इसिद्रो वकील के
कार्यालय से जारी बयान के अनुसार कोर्ट
के जांचकर्ता माराडोना के संबंधियों के
बयान ले रहे हैं। वकील माराडोना को
बुधवार को उनके निधन से पहले मिली
चिकित्सा की जांच कर रहे हैं कि इसमें
कोई लापरवाही तो नहीं हुई। बयान के
अनुसार जांचकर्ता माराडोना के चिकित्सा
रेकॉर्ड हासिल करने की कोशिश कर रहे
थे। माराडोना का अंतिम संस्कार गुरुवार
को किया गया जिसमें केवल दो दर्जन भर
लोग उपस्थित थे। उनका यूनस आयर्स में
उनके घर पर दिल का दौरा पडऩे से निधन
हो गया था।
युगपक्ष 1/12/2020
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...