*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
सर्दी और कोहरे का असर बढ़ सकता है,
बारिश के बाद चली शीतलहर से ठिठुरे प्रदेश के कई इलाके,
जयपुर। पहाड़ी जगहों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में बदल रहे मौसम के मिजाज के सर्दी लगातार बढ़ रही है। वहीं हाल ही बारिश के बाद चली शीतलहर से ठिठुरन भी हो रही है कई शहरों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। आगामी दिनों में मौसम विभाग ने 3-4 दिन शीतलहर की संभावना जताई है। इससे दिन और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री गिर सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा निवार तूफान का असर दक्षिणी राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। अगले दो-तीन दिनों में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी और कोहरे का असर बढ़ सकता है।
शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पांच जिलों में रविवार तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर चलेगी। प्रदेश में गुरुवार रात को माउंट आबू में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर का 8, चूरू का 7.6, गंगानगर का 9.9, सीकर का 9.5 डिग्री सेल्यियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर का तापमान एक डिग्री घटकर 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि सुबह का मौसम साफ रहा। वहीं ठिठुरन भी रही।
यहां हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में आज सुबह तक बूंदी में 5, कोटा में 2.8, चित्तौडग़ढ़ में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर चूरू, सीकर, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर, अजमेर तथा आस-पास के जिलों में कहीं कहीं हल्के दर्जे की बारिश दर्ज हुई थी। सर्वाधिक वर्षा पूर्वी राजस्थान में 17.0 मिमी बूंदी में व पश्चिमी राजस्थान में 4.0 मिमी सांगरिया, हनुमानगढ़ में दर्ज हुई थी।
कुछ फसलों को नुकसान तो कुछ को फायदा
हल्की बूंदाबांदी से मावठ होने से कई फसलों को फायदा तो कई को नुकसान होगा। बे मौसम बारिश से रबी की फसल में चने के फसल में बीज अंकुरित हो रही हैं। इस फसल के लिए बारिश और ओले गिरना नुकसान हो सकता है और गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...