*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
आॅन लाइन शिक्षण व्यवस्था की गुणवता की जांच करें शिक्षा अधिकारी-मेहता
बीकानेर, 03 नवम्बर। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला निशादन समिति की बैठक आयोजित हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार हो हुई बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण सहित ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। जिला कलक्टर ने विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए है निर्माण कार्य समय पर गुणवता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने अधूरे निर्माण के बारे में सहायक अभियन्ता से कार्य समय पर नहीं होने का कारण पूछा और निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में कक्ष बनाने के लिए स्थान नहीं है,उसे निरस्त करवाएं अथवा पास के अन्य विद्यालय के लिए कक्ष स्वीकृत करवाएं।
जिला कलक्टर ने समग्र ष्ेिाक्षा अभियान की प्रगति की सराहना की और कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं की इस प्रगति की निरन्तरता रखी जाए। अभी जिले का नाम राज्य के टाॅप 10 स्नान में है। सभी अधिकारी विभिन्न योजनाओं की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए जिले की रैंकिंग में और सुधार हो, इसके प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शाला दर्पण पर सभी योजनाओं कीे सूचनाओं को अपडेट रखा जाए। उन्होंने जिले में समग्र शिक्षा में स्वीकृत ऐसे निर्माण कार्य जिन्हें संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं तो ठेण्डर निरस्त किए जाए।
जिला कलक्टर ने लाॅक डाउन और अनलाॅक के दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने पर कहा कि ई शिक्षा पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपादित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा का बड़ा नुकसाान हो चुका हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर, शुरू हुए आॅन लाइन स्माईल कार्यक्रम को प्रभावी ढ़ंग से लागू करके बच्चों को शिक्षा के हुए नुकशान की भरपाई कर सकते है। सभी मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर, आॅन लाईन शिक्षण की गुणवता की जांच करें।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...