*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा वाया जोधपुर, रतनगढ, सादुलपुर, रेवाड़ी, दिल्ली का संचालन
रेलवे द्वारा पूजा/दीपावली त्योहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है, जो कि पूर्णतया आरक्षित रेलसेवा होंगी।
गाडी संख्या 02323, हावड़ा-बाडमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.11.20 से 27.11.20 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 18.50 बजे रवाना होकर रविवार को 07.20 बजे बाडमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02324, बाडमेर-हावडा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.11.20 से 02.12.20 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को बाडमेर से 15.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 06.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
ये रेलसेवा आसनसोल,धनबाद जं.,कोडरमा,गया जं.,पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.,प्रयागराज जं.,कानपुर सेन्ट्रल,दिल्ली ,रेवाड़ी,सादुलपुर, चूरू,रतनगढ, सुजानगढ , लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, जोधपुर, समदड़ी, बालोतरा स्टेशनों पर ठहराव लेगी ।
इस रेलसवा में फर्स्ट एसी, सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान, पेट्रीकार व पॉवरकार डिब्बे होंगे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...