*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एसबीआई देशनोक शाखा का ऋण समाधान शिविर का आगाज,
खाता एनपीए हो चुके उपभोक्ताओं के लिए 90% तक की छूट
कोरोना महामारी जैसे संकटकाल को देखते हुए देशनोक एसबीआई शाखा द्वारा अपने किसान उपभोक्ताओं के लिए खासतौर से ऋण समाधान शिविर का आयोजन शुरू किया गया है।ऋण समाधान शिविर 2020-21 की जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक (ब्रांच चेनल) बीकानेर गौरव चौधरी ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 तक ऋणी उपभोक्ताओं के खाते एनपीए हो चुके है उन सभी के लिए एसबीआई देशनोक शाखा द्वारा 'ऋण समाधान 2020-21' आरंभ किया गया है।
15 से 90% तक की विशेष छूट-
बीकानेर मुख्य प्रबंधक चौधरी ने खास जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2019 तक खाता एनपीए हो चुके कर्ज़दार उपभोक्तओं के लिए एक मुश्त समझौता योजना शुरू की गई है।योजना के तहत 31 दिसंबर 2019 तक की बकाया राशी पर योग्यतानुसार 15 से 90% तक की विशेष छूट दी जा रही।20 लाख तक बकाया कर्ज़दार उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर कर्ज़मुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।
सीमित समय के लिए है योजना
देशनोक शाखा प्रबंधक सुमित सिन्हा ने बताया कि 'ऋण समाधान' योजना सीमित समय के लिए शुरू की गई है।यह योजना 31 जनवरी 2021 तक जारी रहेगी। सिन्हा ने बताया कि खाता एनपीए होने की तिथि के बाद की अवधी की ब्याज में पूर्ण छूट मिलेगी।ऋण समझौता एनपीए होने की तिथि तक की राशी पर होगा।
एक मुश्त बकाया भुगतान पर 5 से 15% तक की अतिरिक्त छूट
ऋण समाधान योजना के अंतर्गत एक मुश्त बकाया भुगतान करनेवाले उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी है।एक मुश्त बकाया भुगतान पर तय समझौता राशी पर योग्यतानुसार 5 से 15% तक की अतिरिक्त विशेष छूट मिलेगी।एसबीआई प्रबन्धक मण्डल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तत्काल अपनी नजदीकी एसबीआई शाखा से सम्पर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते है।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...