*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
कोरोना काल : भारत में अगस्त तक 7.4 करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके थे
राजस्थान में 7 दिनों में 22 हजार से ज्यादा
पॉजिटिव, अब तक 2.56 लाख संक्रमित
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1.80 लाख नए संक्रमित, 2000 से अधिक लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली । भारतीय आयुर्विज्ञान
अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दूसरे राष्ट्रीय सीरो-
सर्वे में कहा गया है कि भारत में अगस्त तक 10 साल या
उससे अधिक आयु के लगभग 7.43 करोड़ लोग कोरोना
वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके थे। इनमें सबसे
अधिक लोग शहरी झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में थे।
लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित सर्वेक्षण परिणामों के
अनुसार भारत में 10 साल से कम आयु के लोगों पर किए
गए सीरो सर्वे से पता चला है कि आबादी का एक बड़ा
हिस्सा नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने
के मामले में अतिसंवेदनशील है। रिपोर्ट में कहा
गया है कि भारत के अधिकतर राज्यों में संक्रमण का प्रसार
तब तक जारी रहने की आशंका है जब तक सामूहिक रोग
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर
लिया जाता।
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1.80 लाख
नए संक्रमित, 2000 से अधिक मौतें
राजस्थान में 7 दिनों में 22 हजार से ज्यादा
पॉजिटिव, अब तक 2.56 लाख संक्रमित
न्यूयार्क । दुनिया के कई देशों में कोरोना
वायरस का फिर से संक्रमण बढ़ गया है। इसके चलते
यूरोप के कई देश फिर से लॉकडाउन लगा रहे हैं। पहले
फ्रांस ने लॉकडाउन का एलान किया। वहीं, जर्मनी ने भी
20 दिसंबर तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दुनिया भर
में रोजाना कोरोना के सात लाख से अधिक मामले सामने
आ रहे हैं। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक
60,818,411 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे अब तक
1,428,870 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस
यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में
बृहस्पतिवार तक 24 घंटे में 2000 से अधिक कोरोना
मरीजों की मौत हुई है। यह 22वां दिन है जब अमेरिका में
2046 मरीजों की मौत हुई है।
राजस्थान में 7 दिनों में 22 हजार से ज्यादा
पॉजिटिव, अब तक 2.56 लाख संक्रमित
जयपुर । राज्य में कोरोना की दूसरी लहर
में पॉजिटिव केसों के तेजी से बढऩे की र-
तार लगातार
जारी है। महज 7 दिनों में राजस्थान में 22 हजार से ज्यादा
संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। इस बीच गुरुवार को
एक बार फिर से 3180 केस सामने आए। इनमें सबसे
ज्यादा केस जयपुर में 630, जोधपुर में 517, कोटा में
260, अजमेर में 200 व अलवर में 152 आए। प्रदेश
में आज 19 लोगों की कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
गुरुवार शाम तक राजस्थान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा
बढ़कर 256947 पहुंच गया, जबकि मृतकों का आंकड़ा
बढ़कर 2237 हो गया है। इससे पहले यहां 24 नवंबर को
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के
पार पहुंच गया था।
हिस
युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...