*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
केन्द्रीय कारागृह में बंदीगण के साथ मनाया गया 71वां संविधान दिवस
जिला एवम् सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी के निर्देशानुसार बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह में पवन कुमार अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा बंदीगण के साथ संविधान अंगीकृत दिवस मनाया गया। जिसमें केन्द्रीय कारागृह के बंदीगण व कारागृह स्टाफ द्वारा भाग लिया गया। पवन अग्रवाल द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना व भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों का पाठन किया गया। साथ ही बंदीगण को भारत के संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी दिलवायी गई।
पवन कुमार अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा बताया गया कि संविधान सप्ताह दिनांक 26 नवम्बर 2020 से 02 दिसम्बर 2020 तक मनाया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों की जानकारी प्रदान किए जाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय कारागृह के अधीक्षक परजीत सिंह सिद्धु, जेलर अल्लादीन खां, केन्द्रीय कारागृह स्टाफ व निजी सचिव अहमद अली मौजूद रहें।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...