*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
ब्याज व शास्ति में शत-प्रतिशत छूट चाहिए तो नगर निगम को ये टैक्स जल्द जमा करवाएं
31 दिसंबर तक नगरीय विकास कर जमा कराने पर ब्याज व शास्ति में शत-प्रतिशत छूट
बीकानेर, 27 नवंबर। नगरीय विकास कर के दायरे में आने वाले समस्त करदाताओं को अपनी आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत और औद्योगिक संपत्ति का नगरीय विकास कर की एक मुश्त राशि 31 दिसंबर तक जमा कराने पर ब्याज और शास्ति पर शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा छूट 31 दिसम्बर 2020 तक बढ़ाई गई है। जिन प्रकरणों में 8 वर्ष से पूर्व का नगरीय विकास कर बकाया है उन प्रकरणों में एकमुश्त राशि जमा कराने पर उस अवधि के नगर विकास कर में ब्याज पेनल्टी की छूट के साथ-साथ बकाया में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी । चालू वित्तीय वर्ष में महिला स्वामित्व की संपत्ति पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आयुक्त ने आमजन से समय पर अपने नगरीय विकास की राशि भरकर शहर के विकास में भागीदार बनने की अपील की।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...