*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
अविवाहित युवक-युवती लेंगे भाग
सर्व ब्राह्मण समाज का ऑनलाईन वेबीनार 29/11/20 को
बीकानेर- छः न्याति पत्रिका द्वारा आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के अविवाहित युवक युवती वेबीनार परिचय सम्मेलन कल दिनांक 29.11.2020 को बीकानेर से होने जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डॉ. मनाली व्यास ने बताया कि इस वेबीनार परिचय सम्मेलन में अब तक 100 प्रविष्टियां आ चुकी है और इस वेबीनार में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने के कारण विदेशो से भी अविवाहित युवक-युवतियों ने अपने बायोडाटा भेजे है। कल दिनांक 29.11.2020 को दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक आयोजित होगी।
वेबीनार संयोजिका डॉ. मेघना शर्मा (महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय) ने कहा कि ब्राह्मण समाज में दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले बंधुओं के लिए यह वेबीनार परिचय (अविवाहित युवक-युवती) सम्मेलन एक मील का पत्थर साबित होगा। समाज में जानकारी के अभाव में पढ़े लिखे बच्चों के सम्बन्ध में दिक्कते जो समाज में आ रही है वह इस वेबीनार परिचय सम्मेलन से दूर होगी। मुझे यह जानकार आश्चर्य हुआ कि विदेश में रहने वाले बंधुओं ने भी इस वेबीनार में रजिस्ट्रेशन करवाया है।
जोधपुर हाईकोर्ट के प्रख्यात एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि यह वेबीनार परिचय सम्मेलन कोरोना आपदा की वजह से किया जा रहा है। क्योंकि इस वक्त सबका एक जगह मौजूद होना संभव नहीं होता इसलिए ऑनलाईन वेबीनार परिचय सम्मेलन में युवक-युवती घर बैठे ही अपना परिचय देंगे।
जयपुर के सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधिकारी एस.एन. त्रिपाठी ने कहा कि यह परिचय सम्मेलन समाज के लिए बहुत ही जरूरी हैं समाज के बंधुओं को इधर-उधर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही अपना परिचय मोबाइल के माध्यम से ऑनलाईन देंगे।
समाजसेवी रामजीवन व्यास ने बताया कि छः न्याति पत्रिका के द्वारा पूर्व में चार परिचय सम्मेलन समाज के करवाये गये उनमें मुख्य रूप से पुष्कर में दो, मेड़ता में एक, सरदारशहर में एक करवाये गऐ जिसमें ब्राह्मण समाज के बन्धुओं ने बढ़-चढकर भाग लिया।
बीकानेर नगर निगम पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य ने कहा कि अगर यह वेबीनार परिचय सम्मेलन सफल होता है तो यह हमारी बहुत बड़ी जीत होगी। क्यांकि समाज के बंधु इस समस्या से राहत पाने के लिए हमारे पास आते है और उन्हीं की मांग पर यह परिचय सम्मेलन ब्राह्मण समाज का मुख पत्र छः न्याति पत्रिका द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के बन्धु भाग ले रहे है।
पूर्व पार्षद शिवकुमार पाण्डिया ने सभी को इस वेबीनार में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...