*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
पंचायतीराज संस्था चुनाव 2020
नाम निर्देशन पत्र लेने के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर वीसी के माध्यम से दिए गए निर्देश
बीकानेर, 3 नवंबर। जिला परिषद और पंचायत समिति आम चुनाव के मददेनजर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के निर्देशानुसार राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए नाम निर्देशन पत्र लेने के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी ने कहा है कि पंचायत समिति चुनाव के लिए सभी पीठासीन अधिकारी नाम निर्देशन पत्र लेने की प्रक्रिया पूरी गंभीरता से संपादित करें। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी रिटर्निंग अधिकारी निष्पक्ष रहकर नाम निर्देशन पत्र लें और यह सुनिश्चित करें कि तकनीकी खामियों के कारण किसी अभ्यर्थी को कोई नुकसान ना हो।
गौरी ने बताया कि चुनाव के दौरान जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए ईवीएम के अलग-अलग सेट प्रयुक्त किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए पीले रंग की तथा पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नीले रंग की टैग, स्टिकर, मतपत्र वाले ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी प्रतिदिन प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर आवश्यक रूप से चस्पा करेंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि 1 मतदाता एक ही अभ्यर्थी का प्रस्तावक हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रस्तावक पहले से किसी अभ्यर्थी का प्रस्तावक हो तो अभ्यर्थी को इस बारे में सूचित कर दिया जाए ताकि अनावश्यक रूप से विवाद की स्थिति ना बने।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजस्थान से बाहर का जाति प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा, साथ ही एक ही व्यक्ति विभिन्न संस्थाओं के लिए चुनाव लड़ सकता है। लेकिन जिला परिषद सदस्य या पंचायत समिति सदस्य के रूप में वह एक ही स्थान पर चुनाव लड़ सकता है हालांकि एक अभ्यर्थी 1 से अधिक स्थान के लिए नाम निर्देशन पत्र भर सकता है परंतु नाम वापसी तिथि से पहले उसे एक ही स्थान से प्रत्याशी रहना होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवीक्षा के दिन अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए और उसके दो से अधिक संतान नहीं हो , समस्त पात्रताओं के आधार पर संवीक्षा की कार्यवाही की जाए। इस दौरान मास्टर ट्रेनर वाईबी माथुर, समीन्द्र सक्सेना ने नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बीकानेर उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
----
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...