*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा‘‘श्रमिक संघ और उद्योग संघों के साथ संवाद आयोजितबीकानेर, 29 अक्टूबर। ’हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा‘‘ के तहत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार को श्रमिक संगठनों एवं औद्योगिक एवं व्यवसायिकध्व्यापार संघों के साथ श्रम विभाग द्वारा जिला उद्योग संघ भवन, रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने एवं इससे सुरक्षित रहने के लिए सोशियल डिस्टेन्स , मास्क तथा सेनेटाईजेशन ही उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संक्रमण रोकथाम की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लें तभी इस से निजात मिल सकेगा। जीवन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां भी चलती रहे इसके लिए सभी को कोरोना एडवाइजरी की पालना करनी है। कोरोना संक्रमण की लम्बी अवधि तक चलने के बावजूद कोरोना वाॅरियर्स एवं इस कार्य में जुड़े हुए व्यापार संघ व श्रमिक संघों तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें हमारा जोश निरन्तर बनाए रखना है। जिला कलक्टर द्वारा निर्धारित शपथ-पत्र के प्रारूप में शपथ दिलाई।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी ने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाए रखने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने का आग्रह करते हुए सोशियल डिसटेंस एवं मास्क तथा सेनेटाईजेशन को अपने दैनिक जीवन में आदत के रूप में विकसित करने तथा अन्य को प्रेरित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एल. मीणा, संयुक्त श्रम आयुक्त संतोष प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, कमल कल्ला रमेश कुमार अग्रवाल , विरेन्द्र किराड़ू व अन्य व्यापार संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। श्रमिक संघों से अशोक जिला अध्यक्ष इंटक, अब्दुल रहमान काहरी एटक, गौरी शंकर व्यास राजस्थान निर्माण कामगार संघ, भवानी शंकर व्यास बीकानेर असंगठित कर्मकार श्रमिक संघ, शबनम बानो व नवीन आचार्य राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन, रामस्वरूप हर्ष राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण सर्व कामगार संघ, रूगाराम डा. बीआर अम्बेडकर श्रमिक संघ उपस्थित रहे। कमल कल्ला ने कहा कि उद्योग संघ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और आगे भी सकारात्मक सहयोग देता रहेगा। उद्योग संघ कार्यालय में स्थापित वीसी रूम के माध्यम से औद्योगिक संगठन आपस में संवाद कर व्यापारिक प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे, इससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा और कोरोना एडवाइजरी की पालना होगी।कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग, आई. सी. प्रभारी मालकोश आचार्य ने कोरोना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। व्यापार संघों की ओर से द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने कोरोना बीमारी के संक्रमण को रोकने में किए गए प्रयास एवं जिला प्रशासन के साथ संघ की सक्रिय भागीदारी की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित रामेश्वरा नन्द जी महाराज द्वारा कोरोना से मुक्त कराना आज की आवश्यकता पर जोर देते हुए ‘‘राष्ट्र देवो भवः‘‘ का आह्वान करते हुए कोरोना को हराने का संकल्प लेने का आग्रह किया। संयुक्त श्रम आयुक्त संतोष प्रसाद शर्मा ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...