*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
बीकानेर दशहरा कमेटी ने किया मास्क का वितरण
बीकानेर, 25 अक्टूबर। बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा कमेटी के कार्यालय में स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया और विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई
इस वर्ष बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा 66 वां दशहरे का आयोजन किया जाना था किंतु एक और जहां पूरा विश्व कोरोना की महामारी से पीड़ित है इसके मद्देनजर कमेटी पदाधिकारियों द्वारा इस वर्ष स्थानीय करणी सिंह स्टेडियम में विशाल दशहरा आयोजन नहीं किए जाने के निर्णय से जिला कलक्टर नमित मेहता को अवगत करवाया पूर्व में करवाया जाकर रविवार के दिन साधारण रुप से पूजा किए जाने का निर्णय लिया गया।
रविवार को आयोजित समारोह में पूजा अर्चना के बाद कमेटी के सन रक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और दशहरा दिवस पर बीकानेर शहर के कोने कोने में कमेटी द्वारा तैयार मास्क वितरण का आयोजन रखा गया।
इस अवसर पर कमेटी संरक्षक सुभाष मित्तल,, जय किशन गुंबर व सतीश तनेजा, अरविंद मेडा, , दीपक अरोड़ा, नरेश चुग द्वारा रविवार के विजय दिवस पर बधाई दी । इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सुमित श्याम और कमेटी के सचिव वीरेंद्र चावला ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया और कोविड-19 एडवाइजरी की पालना किए किए जाने का अपील की।
दशहरे कमेटी द्वारा रविवार को बीकानेर शहर में मास्क वितरण का आयोजन रखा गया है ।यह मास्क शहर के उन क्षेत्रों में यथा उद्योग केंद्रों की तरफ एवं जहां आज भी लोग मास्क से वंचित हैं वहां वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सुभाष मित्तल ने जिला कलक्टर का विजय दशमी पर दिए गए संदेश का पठन किया।
-----
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...