*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में कार्मिको का वेतन समस्या के चलते दूसरे दिन भी धरना - प्रदर्शन
दिनांक 26.10.2020 से जारी धरने के दूसरे दिन सभी कार्मिको ने महाविधालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया एवं प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भामू को विगत सात माह से चल रही वेतन सम्बंधित समस्या के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन सौप कर त्वरित गति से इसके समाधान की चेतावनी दी I गौरतलब है की राजस्थान का सबसे बड़ी छात्र संख्या रखने वाला महाविद्यालय सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहा है I
कोरोना जैसी भीषण महामारी में 210 दिनों से वेतन नहीं मिलना भूखमरी और जीवन में अन्धकार फैला रहा है l जहा एक ओर सरकार कई प्राइवेट कॉलेजो को भी सरकारी कॉलेजो में परिवर्तित कर रही है, वही राजस्थान सरकार के स्वयं के अधीन संचालित अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर (ईसीबी) के कार्मिको को वेतन को वेतन नहीं दिया जा रहा है I इसके बावजूद भी कर्मचारी मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए AICTE एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के सभी नियमों को मानते हुए विद्यार्थीयों के हित में अनेकानेक माध्यम से ऑनलाइन पढाई, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, समर ट्रेनिंग, क्लास व सरकार के विभिन्न कार्यो जैसे चुनाव ड्यूटीयो का सम्पूर्ण जीवटता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है I
प्राचार्य को इस्तीफे सौपे
रेक्टा अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने बताया की यदि सरकार ने वेतन संबंधी समस्या का निराकरण शीघ्र ही नहीं किया तो यह धरना उग्र आंदोलन का रूप लेगा इसमें सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य ठप कर दिए जाएंगे l इसी क्रम में सभी संकाय सदस्यो द्वारा अपने प्रसाशनिक दायित्वों के इस्तीफे प्राचार्य को सौप दिए गए है I
प्रवक्ता डॉ. धर्मेंद्र सिंह व डॉ. महेंद्र व्यास ने बताया की कोरोना महामारी जैसी कठिन परिस्थियों के बावजूद भी ई सी बी कॉलेज एवं इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता पर लोगो का विश्वास कायम है, जिसके परिणाम स्वरुप आज भी पुरे राजस्थान में यहाँ सर्वाधिक छात्र प्रवेश ले रहे है I अब तो सरकार इसकी सुध ले I
कोरोना महामारी के चलते शिक्षकों- कर्मचारीओ को दोहरी मार:
अगले महीने दीवाली का त्यौहार आने वाला है, जो सभी के जीवन में खुशिया लेकर आती है, परन्तु इन्ही हालातो के चलते सभी कार्मिक शायद काली दीवाली मनाने को मजबूर हो रहे है I
सम्बोधन के दौरान श्री सुभाष सोनगरा ने बताया की आंदोलन से छात्रों की पढाई व् परीक्षा सम्बंधित गतिविधियों में हो रहे नुकसान के लिए जिम्मेदार तकनीकी शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार होगी I
डॉ. मनोज कुरी ने छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए अभियांत्रिकी महाविद्यालयों को पूर्णता राजकीय बनाने एवं सात महीनों से लंबित वेतन संबंधी समस्या के निवारण के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने के लिए सरकार को चेताया I
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...