*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
फार्मासिस्टों व दवा विक्रेताओं ने कोरोना के विरुद्ध ली शपथ
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
फार्मासिस्टों व दवा विक्रेताओं ने कोरोना के विरुद्ध ली शपथ
बीकानेर। जिले के फार्मासिस्ट व केमिस्ट अग्रणी पंक्ति के योद्धाओं की तरह कोरोना के विरुद्ध डटे हुए हैं और आगे भी कोविड प्रोटोकॉल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेंगे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए इस बाबत सामुहिक शपथ भी ग्रहण की। जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा चलाए गए ‘हारेगा कोरोना जीतेगा बीकानेर’ अभियान की संवाद श्रृंखला में सोमवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीश चन्द्र माथुर राजकीय लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक श्रीगोपाल ने चिकित्सक और मरीज के बीच सेतु बने फार्मासिस्टों के कार्य को सलाम किया और पूर्ण सावधानी रखने के लिए सतर्क किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा ने दवा वितरण व संधारण के समय अपनाए जाने वाले स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर की जानकारी दी। उन्होंने ‘नो मास्क-नो एंट्री’ को सभी दवा काउंटर्स पर शत प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए यानिकी स्वयं तो मास्क लगाएं ही तथा जो मरीज या ग्राहक बिना मास्क दवा मांगे तो उसे भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड काल में फार्मासिस्टों ने बड़ा योगदान देकर संवर्ग की पहचान बनाई है।
इसी क्रम में फार्मसिस्ट अमित व्यास ने अपने सम्बोधन में कोरोना काल मे फार्मसिस्टस के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि कोरोना में स्क्रीनिंग कार्य, कोविड हॉस्पिटल में सेवाओ से लेकर जिले में कोरोना सम्बंधित दवाओं के व्यापक संधारण और वितरण सम्बन्धी समस्त कार्य पूर्ण दक्षता से कर फार्मासिस्ट्स ने अपने प्रोफेशनल समर्पण को सिद्ध किया है। कार्यक्रम को औषधि नियंत्रण अधिकारी दुर्लभ कुमार शर्मा, जिले के वरिष्ठ फार्मसिस्ट पवन सारस्वत, बलवंत राजपुरोहित व आशुतोष तिवारी ने तथा दवा विक्रेताओं की ओर से फार्मासिस्ट रामलाल भादु, श्री किशन जोशी, अमित सूदन, सतीश मुटनेजा एवं आलिम उस्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर सुथार ने किया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...