*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 देशनोक में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को(मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी करेंगे उद्घाटन)
बीकानेर 29 अक्टुबर। राज्य सरकार द्वारा इसी सत्र में घोषित 37 राजकीय महाविद्यालयों में से एक बीकानेर जिले के देशनोक में राजकीय महाविद्याालय का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार 30 अक्टुबर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी करेेगें। नोडल अधिकारी, डूंगर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. जी.पी. सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी के विशेष प्रयासों से ही इस काॅलेज को अमली जामा पहनाया जा रहा है। डाॅ. सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के उपरान्त 30 अक्टुबर को प्रातः 11 बजे देशनोक काॅलेज का उद्घाटन किया जावेगा।देशनोक महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.शालिनी मूलचन्दानी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय, भूगोल एवं गृह विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत शौचालय का भी उद्घाटन किया जायेगा। डाॅ. शालिनी ने बताया कि नवीन स्थापित महाविद्यालयों में राजकीय महाविद्यालय, देशनोक एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है, जिसमें समस्त संसाधनों के साथ प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का भी उद्घाटन हो रहा है। इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा नये प्रवेशित विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही मंत्री श्री भाटी द्वारा कोरोना जन जागृति हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रारम्भ किए गये ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ अभियान का आगाज किया जायेगा।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...