*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान
स्काउट-गाइड, एनसीसी रैली सोमवार को
बीकानेर, 25 अक्टूबर। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे स्काउट, गाइड, एनसीसी रैली निकाली जाएगी। खाजूवाला विधायक श्री गोविंद राम मेघवाल और जिला कलक्टर श्री नमित मेहता गांधी पार्क से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने बताया कि यहां से रवाना होकर रैली रतन बिहारी पार्क पहुंचेगी। इस दौरान आमजन को मास्क लगाने, आवश्यक दूरी रखने तथा बार-बार हाथ धोने का संदेश दिया जाएगा। इसी श्रृंखला में 27 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रंगोली कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत समिति के तीन-तीन, नगर पालिकाओं के एक-एक और जिला मुख्यालय के पांच स्थानों पर सजाई जाएगी। प्रत्येक स्थान के लिए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जिले में ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान 16 अक्टूबर से प्रारम्भ किया गया था। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...