*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 सेटेलाइट अस्पताल में ऑक्सीजनमय 40 बेड स्थापितगंभीर मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधाजिला कलेक्टर नमित मेहता ने जल्द अस्पताल शुरू करने के दिए थे निर्देश
बीकानेर, 30 अक्टूबर। कोविड-19 संक्रमित गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय स्थित सेटेलाइट अस्पताल में 40 ऑक्सीजनमय बेड की व्यवस्था कर दी गई है। यह अस्पताल सोमवार तक प्रारंभ हो जाएगा। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि सेटेलाइट अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 40 बेड स्थापित किए गए हैं । उन्होंने बताया कि यहां कोविड-19 संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई गई है जिससे सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों वाले मरीजों को यहां भर्ती किया जा सकेगा। इससे सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और एमसीएच विंग पर भी भार कम होगा। डॉ मीणा ने बताया कि वर्तमान में ऑक्सीजनमय बेड सुपर स्पेशलिटी स्थित कोविड-19 सेंटर के अलावा एमसीएच विंग में भी चलाया जा रहा है।यदि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती है तो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सेटेलाइट अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, इन्हीं निर्देशों के अनुपालना में सेटेलाइट अस्पताल में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...