*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊नशा मुक्ति एक्शन प्लान को नियमित रूप से करें मॉनिटर-मेहताहर 15 दिन में समीक्षा के निर्देश
बीकानेर, 28 अक्टूबर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत बनाए गए एक्शन प्लान का हर 15 दिन में रिव्यू किया जाए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह जो गतिविधियां आयोजित की जा रही है उनका रिव्यू करते हुए नई गतिविधियां आयोजित करें और विद्यार्थी और बड़ी उम्र के छात्रों को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम से जोड़ें।मेहता ने कहा कि पान ,बीड़ी की दुकानों पर भी डिकाॅय ऑपरेशन किए जाए। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सिगरेट इत्यादि देने और अवैध नशा सामग्री उपलब्ध ना हो इसके लिए समय समय पर औचक निरीक्षण हो।मेहता ने नशा मुक्ति के बाद पुनर्वास के संबंध में सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले समय में काॅलेज और बड़ी कक्षाओं में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों पर विशेष फोकस किया जाए। जागरूकता गतिविधियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग करें।बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पवार ने बताया कि पीयर एजुकेटर्स की टीम बनाई गई है। यह टीम अगले महीने से फील्ड में जाकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड गाइड रैली , पोस्टर आदि के जरिए भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।जिला कलक्टर ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हो। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद पीड़ित को मुआवजा मिले तथा आवश्यक जांच प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020-21 में अब तक अनुसूचित जाति के 109 प्रकरणों में 85.67 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया वहीं अनुसूचित जनजाति के 4 प्रकरणों में 1.25 लाख का मुआवजा उपलब्ध करवाया गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर सुनीता चैधरी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।-----
------
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...