*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
मौसम विभाग : बीकानेर में यलो अलर्ट, प्रदेश में अगले
दो से तीन दिन तक और बारिश
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
मौसम विभाग : बीकानेर में यलो अलर्ट, प्रदेश में अगले
दो से तीन दिन तक और बारिश
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
मौसम विभाग : बीकानेर में यलो अलर्ट, प्रदेश में अगले
दो से तीन दिन तक और बारिश
🇮🇳
मौसम विभाग : बीकानेर में यलो अलर्ट, प्रदेश में अगले
दो से तीन दिन तक और बारिश
जयपुर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर
लगातार जारी है। हालांकि मंगलवार को राजधानी
सहित प्रदेश में सभी जगह बारिश की रफ्तार कुछ
धीमी रही लेकिन दिन भर बूंदाबांदी या हल्की
बारिश का दौर जारी रहा। बुधवार को भी मौसम
विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश की
संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 11जिलों में
यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में
अलवर, बूंदी, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर,
सवाई माधोपुर, टोंक के साथ पश्चिमी राजस्थान में
बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में भारी बरसात
की चेतावनी दी है।
ठंडी हवा से सुहावना हुआ मौसम
राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह से
बादलों की आवजाही नजर आई। कुछ इलाकों में
दिन भर रुक रुक कर बूंदाबांदीर होती रही। ठंडी
हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। राजधानी जयपुर
में 2.7 मिमी बरसात दर्ज की गई। वहीं अजमेर में
1.7 मिमी, बाड़मेर में 7.7 मिमी, बारिश हुई। प्रदेश
के अन्य इलाकों जोधपुर, बीकानेर, चूरू,
श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, पिलानी और सीकर में भी
बरसात हुई। राजधानी जयपुर का अधिकतम
तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कोटा का 33.4
डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले
दो से तीन दिन तक और बारिश हो सकती है। चार
सितंबर तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना
है। 4 सितंबर के बाद बारिश में कमी आएगी।
आगामी चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
2 सितंबर: पूर्वी राजस्थान में अलवर, बूंदी,
भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर,
टोंक के साथ पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर,
हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में भारी बरसात का यलो
अलर्ट।
3 सितंबर : पूर्वी राजस्थान में अजमेर, बूंदी, सवाई
माधोपुर, टोंक के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में
बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर में
भारी बरसात का यलो अलर्ट
4 सितंबर : पूर्वी राजस्थान में अजमेर, दौसा,
जयपुर, सीकर, सिरोही, टोंक के साथ ही पश्चिमी
राजस्थान में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में कहीं
कहीं भारी बरसात का यलो अलर्ट।
5 सितंबर: मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी।
✍️
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...