*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
अभियंत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अटल अकादमी योजना के तहत वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत नामक विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति प्रोफेसर एन एस राठौड़ ने कहा कि जिस देश का उर्जा व अन्य संसाधनों का जितना अधिक उपभोग है वह उतना ही अधिक पर्यावरण विनाश करता है। व्यावहारिक जीवन में हमें ऊर्जा सहित सभी अनवीकरणीय संसाधनों के उपयोग पर सर्वाधिक अंकुश लगाना होगा प्रत्येक व्यक्ति अपने नवकरणीय संसाधनों तक ही सीमित रहें और सारे क्रियाकलापों का इस प्रकार नियमन करें जिससे परिस्थितिकी संतुलन बना रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बीकानेर के पूर्व कमिश्नर श्री सुबीर कुमार ने सरकार द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यदि सभी शिक्षण संस्थाएं व कार्यालय छत पर सौर ऊर्जा यंत्र लगाकर ऊर्जा में हो रहे अतिरिक्त व्यय को कम कर सकते हैं। ऊर्जा सरंक्षण के क्षेत्र में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत एक मील का पत्थर साबित होंगे।
अभियंत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश मामू ने भारत में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर चल रहे शोध के बारे में बताया विश्व के बढ़ते तापमान पर आज सभी पर्यावरणविद व जागरूक समान गंभीर रूप से चिंतित हैं। इस समस्या का हल हमारे आसपास उपस्थित ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों द्वारा निकाला जा सकता है।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ प्रवीण पुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा प्रायोजित इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर से 200 व्याख्याताओं को आईआईटी एनआईटी व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विषय विशेषज्ञों द्वारा व ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 5 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रत्येक दिन 3 सत्र होंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमएस ढाका ने सौर ऊर्जा व उसके उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया इसी क्रम मैं एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर साथन ने ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के बारे में विस्तार से बताया आईआईटी धनबाद के प्रोफेसर आर बी चौधरी ने सुपरकंडक्टर पर हो रहे शोध पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ मनोज कुड़ी ने भी ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में उप कुलसचिव श्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर इंदु भूरिया ने किया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...