*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
कुलपति प्रो. सिंह ने किया एसकेआरएयू ई-बुलेटिन का विमोचन
बीकानेर, 4 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने ‘एसकेआरएयू ई-बुलेटिन’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण के सतत कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचे, इसके मद्देनजर ई-बुलेटिन प्रारम्भ किया गया है। इसमें महीने भर के दौरान विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों का संकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे देशभर के विश्वविद्यालयों, आइसीएआर संस्थानों तथा कृषि विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। कुलपति ने कहा कि वर्तमान दौर में कृषि से संबंधित साहित्य किसानों तक पहुंचे, इसके मद्देनजर ई-प्रकाशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में कृषि महाविद्यालय की पत्रिका मरु कृषक, प्रसार शिक्षा निदेशालय की चोखी खेती का नियमित प्रकाशन प्रारम्भ किया गया है। वहीं ‘ए डिकेड आफ रिसर्च अचीवमेंट’ और ‘किसानों की प्रेरणादायी सफलता की कहानियों’ के ई-संस्करण का प्रकाशन भी किया गया। बुलेटिन का संपादन सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य द्वारा किया गया है। इस दौरान सम्पादक मंडल सदस्य तथा विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा एवं सहायक आचार्य डाॅ. सीमा त्यागी भी मौजूद रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...