*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
पांचू सीएचसी को आदर्श सीएचसी तथा कक्कू व मुकाम को पीएचसी से सीएचसी बनाया जाए - विधायक बिश्नोई
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पांचू सीएचसी को आदर्श सीएचसी तथा कक्कू व मुकाम को पीएचसी से सीएचसी बनाया जाए - विधायक बिश्नोई
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
*पांचू सीएचसी को आदर्श सीएचसी तथा कक्कू व मुकाम को पीएचसी से सीएचसी बनाया जाए - विधायक बिश्नोई*
नोखा 03-09-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री रघु शर्मा, जिला कलेक्टर बीकानेर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) पांचू को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) बनाने एवं कक्कू व मुकाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में क्रमोन्नत करने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(CHC) नोखा, जसरासर, पांचू है ।
इनमें जसरासर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(CHC) पिछली सरकार में स्वीकृत हुआ और बजट आंवटन के बाद नया भवन बनकर तैयार हो गया जिसे अब हाल ही में पूराने भवन से नये भवन में स्थानान्तरित किया गया है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) जो सबसे पूराना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) है जो शहरी व नगरपालिका क्षेत्र में स्थित है । यह तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सबसे विकसित है और अभी हाल ही में इसमें ट्रोमा सेन्टर स्वीकृत हुआ है और जिसके भवन निर्माण हेतु दानदाता ने भी सहमति दे दी है । इस प्रकार यहां उत्तरोत्तर विकास के अनेक कार्य प्रगति पर है।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि तीसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(CHC) ग्रामीण क्षेत्र पांचू में है, जो बीकानेर जिले का सबसे बड़ा गांव व पंचायत समिति मुख्यालय भी है । इसलिए इस महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) घोषित करके इसका समूचित विकास किया जाना अति आवश्यक है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों का स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने का प्रयास है ऐसे में हमारा जनहित में अनुरोध है कि पांचू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के रूप में विकसित किया जाए ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि पांचू पंचायत समिति क्षेत्र कि स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) कक्कू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(CHC) में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव हम राज्य सरकार को दे चुके है, इस पर भी जल्द ही अमल किया जाना चाहिए।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा पंचायत समिति क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के 23 फरवरी 2020 को मुकाम आगमन पर हमने मुकाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) को जन-जरूरत के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में क्रमोन्नत करने की मांग रखी थी, इस पर भी जल्द ही अमल किया जाना चाहिए ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...