*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (जेट) 29 को, जिला मुख्यालय के 14 केन्द्रों पर होगी आयोजित
2
पशुचिकित्सा और पशुपालन क्षेत्र में केरियर को कैसे विकसित करें विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (जेट) 29 को, जिला मुख्यालय के 14 केन्द्रों पर होगी आयोजित
2
पशुचिकित्सा और पशुपालन क्षेत्र में केरियर को कैसे विकसित करें विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
बीकानेर, 26 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय पी.जी.आई.वी.ई.आर. जयपुर द्वारा शनिवार को पशुधन नवाचार, ज्ञान और उद्यमिता कौशल केन्द्र के तत्वावधान में “पशुचिकित्सा और पशुपालन क्षेत्र में केरियर को कैसे विकसित करें“ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष प्रो. आर.के. सिंह ने वेबिनार के विषय को आज के युवा पशुचिकित्सकों एवं पशुचिकित्सा विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त सामयिक बताया एवं कहा कि जैविक खेती, देशी गौवंश पालन, सीमन बैंक, वैक्सीन निर्माण आदि उद्यमिता के क्षेत्र है जिसमें अच्छे केरियर की अपार संभावनांए है। संस्थान की अधिष्ठाता प्रो. संजीता शर्मा ने अपने उदबोधन में बताया कि पशुचिकित्सा विधार्थियों को सर्वप्रथम अपनी रूचि का स्वः आंकलन कर उस विभाग से जुड़े विशेषज्ञों तथा सफल उद्यमियों से सम्पर्क कर अपनी केरियर के क्षेत्र में मार्ग-दर्शन लेना चाहिए। वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. राहुल श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट, हेसचर बायो साइंस लिमिटेड़ ने पशुचिकित्सा के विभिन्न आयामों का विस्तार पूर्वक उल्लेख करते हुए विधार्थियों को हर क्षेत्र में सफलता के रहस्यों से अवगत कराया। उन्होनें बताया कि हमारे प्रोफेशन में विविध प्रकार के क्षेत्रों में रोजगार की असीमित संभावनाऐं है। हमें इस प्रोफेशन को मजबूरी में नहीं अपितु दिल से अपनाना चाहिये। उन्होंने पशुपालन के विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। आगे उन्होंने बताया कि सफलता में समय लगता है और अगर हम अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस ओर पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ें तो सफलता जरूर मिलती है। वेबिनार का संचालन डॉ. अशोक बैंदा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि सिंह ने किया।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (जेट) 29 को, जिला मुख्यालय के 14 केन्द्रों पर होगी आयोजित
कुलपति ने की तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर, 26 सितम्बर। राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 (जेट) 29 सितम्बर को जिला मुख्यालय के 14 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 12 से दो बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 3 हजार 283 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शनिवार को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 14 केन्द्रों पर 14 आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं तथा 5 फ्लाइंग स्क्वाॅड गठित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस जाब्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जाएगी।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. योगेश शर्मा को परीक्षा समन्वयक एवं डाॅ. नरेन्द्र पारीक को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है। परीक्षा का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा करवाया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट ए.यू.कोटा डाॅट ओ.आर.जी. पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रातः 9 बजे प्रारम्भ हो जाएगा तथा प्रातः 11ः30 बजे परीक्षा केन्द्र बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से नया मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा तथा परीक्षार्थी द्वारा पूर्व में लगाया गया मास्क उतरवा दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर हैण्ड सेनेटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को छह फुट की दूरी पर बिठाया जाएगा तथा एक कक्ष में अधिकतम 12 परीक्षार्थी होंगे। उन्होंने बताया कि थर्मल स्केनिंग के दौरान यदि किसी परीक्षार्थी के शरीर का तापमान 100 डिग्री या इससे अधिक पाया जाता है तो उसे अलग आइसोलेशन कक्ष में बैठाया जाएगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...