*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
गांधी सद्भावना सम्मान 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित
10 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
🇮🇳
गांधी सद्भावना सम्मान 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित
10 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
बीकानेर, 4 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को सम्मान देने , उनके आदर्शों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर गांधी सद्भावना सम्मान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत 5 लाख रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किया जाएगा।
महात्मा गांधी के सिद्धांतों के संवर्धन और संरक्षण में योगदान देने वाले व्यक्ति अथवा संस्था से गांधी सद्भावना सम्मान 2020 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुपालन और अनुशीलन के जरिए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देने वाले व्यक्ति या संस्था को इस पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए राजस्थान का कोई भी व्यक्ति, प्रवासी राजस्थानी या पंजीकृत संस्था पात्र होंगे। व्यक्ति संस्था या संगठन पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति या संस्था 10 सितम्बर तक कलक्टर कार्यालय में आवेदन भेज सकता है।
आवेदन को निर्धारित प्रपत्र में सभी बिन्दुओं की प्रविष्टयां पूर्ण करते हुए आवेदन करना होगा साथ ही विशिष्ट उपलब्धियों व कार्यों का उल्लेख अधिकतम एक पृष्ठ में प्रस्ताव के साथ संलग्न करना होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि यह सम्मान वार्षिक रूप से प्रदान किया जाएगा। चयन समिति द्वारा पुरस्कार के सम्बंध में निर्णय लिया जाएगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...