*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
गुप्ता दम्पति ने तेरापंथ धर्मसंघ स्वीकारा
बीकानेर 02 अगस्त 2020। शिक्षक महेश गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ आज रविवार 02 अगस्त, 2020 को तेरापंथ धर्मसंघ स्वीकार किया। नैतिकता का शक्तिपीठ पर विराजित शासनश्री मुनिश्री मणिलाल जी ने उनको तेरापंथी बनने के चार संकल्प स्वीकार करवाए। उन्होंने कहा कि तेरापंथी होने का तात्पर्य है कि आप व्यसन मुक्त एवं पूर्ण अहिंसंक जीवन जीएं। मुनिश्री ने कहा कि जीवन में कैसी भी परिस्थिति आ जाए कभी भी आत्महत्या नहीं करने का संकल्प लेवें। तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण जी को महेश गुप्ता दम्पति ने अपना धर्मगुरु स्वीकार किया। इस अवसर पर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने भगवान महावीर नवकार मंत्र एवं आचार्य तुलसी की तस्वीर भेंट की। तेरापंथ सभा के मंत्री अमरचन्द सोनी ने आचार्य भिक्षु की तस्वीर एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी जतनलाल संचेती ने आचार्य महाश्रमण जी का चित्र एवं साहित्य भेंट करके गुप्ता दम्पति का तेरापंथ में अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुनि कुशलकुमार एवं समणी मनन प्रज्ञा एवं सरलप्रज्ञा तथा मुमुक्षु आयुषी चौपड़ा, मूलचंद पुगलिया, कन्हैयालाल रामपुरिया, इत्यादि लोग भी उपस्थित थे।

----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...