*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
समाज में व्याप्त बेरोजगारी और
कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिये कोई ठोस कार्यवाही जरूरी
अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से
मां उष्ट्र वाहिनी के प्राकट्य दिवस को पुष्करणा दिवस के रूप में
समारोह पूर्वक ऑनलाईन मनाया गया
अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से
मां उष्ट्र वाहिनी के प्राकट्य दिवस को पुष्करणा दिवस के रूप में
समारोह पूर्वक ऑनलाईन मनाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोतीलाल जी बोरा थे ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नारायण दास जी व्यास,
श्री गोपाल जी वासु, श्री अमरचन्द जी पुरोहित,
श्री राधेश्याम जी रंगा एवं श्रीमती (डा.) सुषमा बिस्सा रही ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री प्रकाश छंगाणी ने पुष्करणों की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला
व पुष्करणा समाज के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी दी ।
सभी वक्ताओं ने पुष्करणा समाज के युवाओं के भविष्य के
बारे में चिन्ता व्यक्त की । समाज में व्याप्त बेरोजगारी और
कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिये कोई ठोस कार्यवाही
करने पर जोर दिया ।
इससे पूर्व पुष्करणा रत्न एवं पुष्करणा गौरव पुरस्कारों की
घोषणा की गई । आगामी कार्यक्रमों पर समाज के
गणमान्य व्यक्तियों ने विचार प्रकट किये ।
समारोह में भावुकता के क्षण उभर गये जब स्व. मगन
बिस्सा को मरणोपरान्त सम्मानित किया गया एवं डॉ. सुषमा
बिस्सा ने अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम की शुरूआत बीकानेर के पंडित महेन्द्र व्यास ने
मंगलाचरण एवं गायत्री पाठ से की । स्वागत उद्बोधन जोधपुर से श्री
राजेन्द्र पुरोहित ने दिया । युवा अध्यक्ष श्री त्रिलोक नारायण पुरोहित
एडवोकेट एवं महिला अध्यक्ष डॉ. बसन्ती हर्ष ने भी अपने - अपने क्षेत्र
के बारे में विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉं. एस. एन.
हर्ष ने किया ।
मां उष्ट्रवाहिनी, श्री केशवराय जी एवं राजा दाहिर सेन के
जयकारों के साथ कार्यक्रम समाप्त हुवा ।
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...