*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
नशा करने के लिये आदतन चोर के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर, । अपने ही घर में रुपये-गहने चुराने वाला मयंक उर्फ मिक्की गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने अपने ही घरवालों को रसमलाई में नींद की गोलियां खिलाकर 5 लाख रुपये व गहने चुराने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने गत वर्ष 7 दिसंबर को बीकानेर में सार्दुल कॉलोनी मस्जिद के पास के अपने ही घर 5 लाख रुपये व गहनों की चोरी कर ली। इस संबंध में सार्दुल कॉलोनी निवासी भीम सेन सुखेजा पुत्र भगवानदास ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी।
जांच अधिकारी सब इन्सपेक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार 28 अगस्त को आरोपी 30 वर्षीय मयंक सेन सुखेजा उर्फ मिक्की पुत्र भीमसेन सुखेजा को पकड लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मयंक नशे का आदि है।
आरोपी ने नशा करने के लिये आदतन चोर जितेन्द्र उर्फ जीतिया उर्फ जीतू व नितिन के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की।
✍️
(samacharseva.in)
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...