*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
शहर में जलभराव वाले क्षेत्र की समस्या समाधान के लिए गठित समिति ने किया दौरा
नालों पर हुए अतिक्रमणों को चिन्हित कर, बनाया तख्मीना
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शहर में जलभराव वाले क्षेत्र की समस्या समाधान के लिए गठित समिति ने किया दौरा
नालों पर हुए अतिक्रमणों को चिन्हित कर, बनाया तख्मीना
बीकानेर, 03 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर जल भराव की समस्या के समाधान हेतु गठित विभागीय समन्वय समिति के सदस्यों ने सोमवर को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर, जल भराव की स्थिति का जायजा लिया।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने रविवार को ही इस कमेटी का गठन किया था। कमेटी में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम, नगर विकास न्यास एवं आर.यू.आई.डी.पी. के तकनीकी अधिकारियों ने सूरसागर,,........
बारदाना गली, सर्किट हाउस के पीछे, सादुल काॅलोनी का नाला तथा शिशु चिकित्सालय पीबीएम अस्तपाल तक के क्षेत्र में अवरूद्ध नालों और इस क्षेत्र में....... 👇
----------------------------लगातार
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
....... हुए अतिक्रमणों को चिन्हित किया। इस दौरान समिति ने अतिक्रमणों को हटाने और अवरूद्ध नालों की सफाई आदि के कार्यों का तख्मीना भी तैयार किया।
इसके बाद समिति के सदस्यों की अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी के साथ बैठक हुई और दौरा के दौरान तैयार रिपोर्ट की समीक्षा की गई। गौरी ने कहा कि अवरूद्ध नालों की सफाई में बाधा बने अतिक्रमणों को हटाया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों को समझाईश की जाए। उन्हें अपने-आप अतिक्रमण हटाने का अवसर प्रदान किया जाए। मौका देने के बाद भी अगर वे अतिक्रमण नहीं हटाते हैे तो सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाए। प्रशासन और पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी।बैठक में समिति के सदस्य मंगलाराम पूनिया उपायुक्त (पूर्व ) नगर निगम, ललित ओझा अधीक्षण अभियंता नगर निगम, अभिषेक गहलोत उपायुक्त (पश्चिम) नगर निगम ,भंवरू खां अधिशाषी अभियन्ता नगर विकास न्यास, नवनीत कुमार जैन अधिशाषी अभियन्ता सीएडी, अनुराग शर्मा सहायक अभियन्ता आर.यू.आई.डी.पी. उपस्थित थे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...