*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
भाजपा कोरोनाई तरीके से करेगी हल्ला बोल, डिस्टेंसिंग के साथ ब्लैक मास्क वाले लहराएंगे काले झंडे
बीकानेर/जयपुर। प्रदेश भाजपा ने सरकार के विरोध में अपने ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम से पहले ‘स्टेंडिंग ऑर्डर्स’ जारी किये हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी नेता-कार्यकर्ताओं को 10 बातों के ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जहां कोरोना-काल की सावधानियां बरतने को कहा गया है तो वहीं कार्यक्रम के दौरान की हर गतिविधि का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें प्रचारित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर की ओर से जारी एक परिपत्र में 10 बिन्दुओं का ध्यान आवश्यक रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं।
‘लगायें काले रंग का मास्क, झंडा-दुपट्टा अनिवार्य’
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सभी नेता-कार्यकर्ताओं को काले रंग का मास्क प्राथमिकता के साथ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान स्लोगन और प्लेकार्ड्स का इस्तेमाल करने को भी कहा गया है। यही नहीं, हाथों में भाजपा का झंडा और गले में दुपट्टा अनिवार्य रूप से होने के निर्देश हैं।
‘वीडियो बनाए, सोशल मीडिया पर प्रचारित करें’
‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के दौरान के वीडियो और फोटो आवश्यक रूप से बनाने और उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर ज़्यादा से ज़्यादा प्रचारित करने को भी कहा गया है।
‘कोरोना संक्रमण का रखें ध्यान’
निर्देशों के मुताबिक़ 2 सितम्बर को उपखंड कार्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में ज्ञापन देने के दौरान सभी विधायकों व पूर्व विधायकों को उपस्थित रहना होगा। वहीं जीएसएस कार्यालयों पर धरना देने के दौरान कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए कार्यालय के बाहर गोला बनाकर, मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष और सख्त रूप से पालन करने के निर्देश हैं। वहीं कलक्टरों और अन्य दफ्तरों में ज्ञापन वही दिए जाने को कहा गया है जो प्रदेश कार्यालय से भिजवाया गया होगा।
✍️
लायन
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...