*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का बीकानेर में निवासियों से आह्वान : 5 अगस्त को घरों पर राम संकीर्तन या हनुमान चालीसा का पाठ करें, घर में बनी मिठाई से प्रभु को भोग लगाएँ और शाम को घरों में दीपक जलाएँ,
पोस्टर व स्टिकर का विमोचन किया
5 अगस्त राम मन्दिर भूमि पूजन को लेकर विहिप व बजरंग दल की तैयारी बैठक किया पोस्टर व स्टिकर का विमोचन
बीकानेर । आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की बैठक बजरंग दल विभाग कार्यालय बिनादेसर हाऊस में हुई बैठक की अध्यक्षता दुर्गा सिंह ने की अध्यक्षता करते हुए दुर्गा सिंह ने कहा की 500 वर्षों के अनवरत संघर्ष के पश्चात हिन्दू समाज के हर्ष व उल्लास का समय आया है जब 5 अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य व विशाल मन्दिर के निर्माण हेतु सन्तो के सानिध्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा वो ऐतिहासिक क्षण होगा ओर पुरे विश्व में सम्पूर्ण हिन्दू जनमानस इसे छोटी दीपावली के रूप में मनायेगा अतः बीकानेर में भी निवासियों से भी आग्रह की 5 अगस्त को घर पर राम संकीर्तन या हनुमान चालीसा का पाठ करें व घर में बनी मिठाई से प्रभु को भोग लगाएँ व शाम को घरों में दीपक जलाएँ बैठक में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक़ परिहार ने कहा की संगठन बीकानेर के सभी मुख्य चोराहो को भगवा पताकाएँ लगा कर सजाएगा विहिप के प्रान्त मीडिया प्रभारी चेतन सिंह ने बताया की तुलसी सर्किल स्तिथ भगवान राम के मन्दिर के आगे रंगोली से अखण्ड भारत का नक़्शा व उसमें प्रभु श्री राम के मन्दिर का नक़्शा अंकित किया जाएगा व सर्किल को 5100 दीपों से सजाया जाएगा विहिप के महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा की प्रभु श्री राम की महाआरती की जाएगी व सभी को लड्डू का प्रसाद बाँटा जाएगा महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी ने बताया की तुलसी सर्किल पर आरती के बाद ढोल नगाड़े बजा व पटाखे फोड़ ख़ुशियाँ मनायी जाएगी, बैठक के बाद पोस्टर गाड़ियों पर लगाने हेतु स्टिकर का विमोचन किया बैठक में महेन्द्र सिंह टिंटनवार छेलू सिंह मोडा भी उपस्थित रहे
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...