*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
नई दिल्ली की महिला से 45 यात्रियों से भरी बस में दुष्कर्म, पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
नई दिल्ली की महिला से 45 यात्रियों से भरी बस में दुष्कर्म, पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली की महिला से 45 यात्रियों से भरी बस में दुष्कर्म, पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
नई दिल्ली की महिला से 45 यात्रियों से भरी बस में दुष्कर्म, पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया
🇮🇳
नई दिल्ली की महिला से 45 यात्रियों से भरी बस में दुष्कर्म, पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया
यमुना एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस में शुक्रवार रात हेल्पर ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध कर हेल्पर के साथ मारपीट की और फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मथुरा जिले के मांट टोल पर बस को रुकवा लिया। आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली की रहने वाली महिला शुक्रवार रात को स्लीपर कोच बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस लखनऊ से रात तकरीबन 12 बजे चली थी। बस में महिला सहित 45 सवारियां भी यात्रा कर रही थीं। रात के वक्त एक्सप्रेसवे पर चलती बस में हेल्पर रवि निवासी उर्रा बाजार मोतीपुर (जिला बहराइच) महिला की सीट पर पहुंचा, उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि वारदात में बस चालक और परिचालक की भी मिलीभगत है। जब महिला ने शोर मचाया तो अन्य सवारियों की नींद टूटी और विरोध शुरू किया। इससे हेल्पर और बस के चालक-परिचालक के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। महिला ने ही फोन कर पुलिस को सूचना दी।
मांट टोल पर बस रुकवाई
शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे मथुरा जिले की मांट थाना पुलिस ने मांट टोल पर बस रुकवाई और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने हेल्पर के खिलाफ मांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हेल्पर का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। वो बस में सवारियों को बैठाने का काम करता है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि आरोपी रवि बस में हेल्पर है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बस की सीट आदि के कुछ नमूने एकत्रित किए हैं।
✍️
अमर उजाला
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...