*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर से खबर : जिन बालकों के घर पर विद्युत व्यवस्था नहीं है ऐसे 19 बालकों को सौर ऊर्जा लाईट का वितरण किया गया
सौर ऊर्जा लाईट का वितरण
दिनांक 28.08.2020 को आदर्श विद्या मंदिर, गंगाशहर द्वारा सेवा बस्ती में संचालित बाबा रामदेव संस्कार केन्द्र, घडसीसर एवं महाराणा प्रताप संस्कार केन्द्र गंगाशहर में सौर ऊर्जा लाईट का वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना से हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री माननीय शिव प्रसाद जी, प्रान्त सचिव महेन्द्र जी दवे, प्रान्त निरीक्षक गंगाविष्णु जी, जिला सचिव बुद्धाराम जी एवं जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख रामसुखलाल जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता शिव प्रसाद जी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति से छोटा बडा नहीं होता है, हम सभी एक परिवार भाव से व्यसनमुक्त जीवन की तरफ आगे बढाकर इस बस्ती की उन्नति में सहायता करें। प्रान्त सचिव महेन्द्र जी दवे ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित इन संस्कार केन्द्रों का उद्देश्य सामाजिक समरसता उत्पन्न करना है। समाज का दायित्व है कि वंचित व पीडित सभी व्यक्तियों को साथ लेकर चलें। इस अवसर पर सेवा बस्ती में जिन बालकों के घर पर विद्युत व्यवस्था नहीं है ऐसे 19 बालकों को सौर ऊर्जा लाईट का वितरण किया गया। जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख रामसुखलाल ने बताया कि यह लाईट सौर ऊर्जा प्लेट से चार्ज होकर चलेगी व जिनके घर विद्युत व्यवस्था नहीं है उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
सेवा बस्ती के इस कार्यक्रम में बस्ती के अभिभावक गण व अन्य समाजसेवी बन्धु, संस्कार केन्द्र समिति के झंवरलाल जी सुराणा, मेघराज जी सोनी, बहादुर सिंह जी, सुनिता डागा, सुमन शर्मा, निर्मला यादव, धन्नी चौधरी, सुनिल स्वामी व आशीष डागा भी उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन बहादुर सिंह व मेघराज जी सोनी ने किया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...