*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰 🙏 मोहन थानवी 🙏
वायुसेना प्रमुख अंबाला में करेंगे राफेल विमानों की अगवानी
जालोर । राजस्थान के जालोर शहर के
ब्रह्मपुरी में रहने वाले अनिल त्रिपाठी के घर जन्मा नन्हा आर्य
वीर दल का पहलवान कुश्ती के दांव-पेच के बाद अब
आसमान के सिंकदर राफेल से परवाज भरने लगा है। हम
बात कर हरे हैं विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी की, जो 7000
किलोमीटर दूर फ्रांस से राफेल के साथ उड़ाने भर बुधवार को
अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे। जालोर में प्रारंभिक शिक्षा के
बाद दिल्ली की जेएनयू से एमएससी करने वाले अभिषेक इस
उड़ान को लेकर पूरे जालोर शहर में खुशी का माहौल है। मित्र,
रिश्तेदार, पड़ोसी और जालोरवासी अभिषेक की यादों को
सोशल मीडियो पर शेयर कर रहे हैं।
आर्य वीर दल की शाखाओं में बचपन में पहलवान
बनकर कुश्ती के दांव-पेच सीख कर प्रतिद्वंद्वी को परास्त
करने का जज्बा रखने वाले अभिषेक त्रिपाठी ने आकाश के
सिकंदर राफेल को उड़ाने की महारत हासिल की है। चंद घंटों
बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल
होने जा रहे राफेल फाइटर विमान को फ्रांस से उड़ान भरकर
भारत सुरक्षित लाने के लिए जो भारतीय फाइटर पायलट फ्रांस
गए हैं, उनमें से एक हैं।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के
एस भदौरिया बुधवार को अंबाला हवाई अड्डे पर पांच राफेल
लड़ाकू विमान की अगवानी और स्वागत करेंगे। जेट विमानों
ने सोमवार को फ्रांसीसी शहर बोर्डो में मेरिनैक एयर बेस से
उड़ान भरी थी। बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो जुड़वा सीट
वाले विमान शामिल हैं। इन्हें भारतीय वायुसेना में इसके 17वें
स्क्वैड्रन के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा, जिसे
अंबाला एयर बेस पर 'गोल्डन एरोÓ के रूप में भी जाना जाता
है। ये विमान लगभग सात हजार किलोमीटर का सफर तय
करके अंबाला वायुसेना अड्डे पर उतरेंगे।
वायुसेना के सूत्रों ने कहा, एयरफोर्स चीफ कल
(बुधवार को) युद्धक विमानों को रिसीव करने अंबाला में
होंगे जिन्हें 2016 में 60 हजार करोड़ रुपये के देश के सबसे
बड़े रक्षा सौदे के हिस्से के रूप में शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी पांचों राफेल विमान संयुक्त अरब
अमीरात (यूएई) के अल दफ्रा एयरबेस पर खड़े हैं। वो
बुधवार को सुबह 11 बजे भारत के लिए उड़ान भरेंगे और
दोपहर 2 बजे अंबाला एयरबेस पहुंच जाएंगे। राफेल को
उड़ाकर लाने वाले पायलट्स अपने ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह
की अगुवाई में अंबाला में ही एयर चीफ को बताएंगे कि उन्हें
फ्रांस में किस प्रकार की ट्रेनिंग मिली है।
फ्रांसीसी टैंकर ने बीच हवा में भरा ईंधन
राफेल लड़ाकू विमानों में एक फ्रांसीसी टैंकर ने 30
हजार फुट की ऊंचाई पर बीच हवा में ही ईंधन भरा। भारतीय
वायुसेना ने इसकी
तस्वीरों के साथ ट्वीट
किया, भारतीय वायुसेना
हमारे राफेल विमानों की
घर वापसी की यात्रा में
फ्रांसीसी वायुसेना द्वारा
उपलध कराए गए
सहयोग के लिए उनकी
सराहना करती है। अधिकारियों ने कहा कि पांच राफेल विमान
सोमवार की शाम को करीब सात घंटों की उड़ान के बाद
संयुक्त अरब अमीरात के अल दाफरा हवाईअड्डे पर पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि फ्रांस से भारत आ रहे इन लड़ाकू विमानों के
लिए यही एक ठहराव था।
खाली फोकट का सेठ... - मोहन थानवी खबरों में बीकानेर 🎤📺 https://bahubhashi.blogspot.com/2020/07/blog-post_393.html📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...