*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पुष्करणा कन्या छात्रावास निर्माण कमेटी के संयोजक भंवर पुरोहित ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भूमि के आस पास अतिक्रमण हटाने एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की रखी मांग
दिनांक 29 जुलाई 2020, बीकानेर। पुष्करणा कल्याण ट्रस्ट के कन्या छात्रावास की निर्माण कमेटी के संयोजक भंवर पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं नगर विकास न्यास के अध्यक्ष नमित मेहता से एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। पुरोहित ने बताया कि निकट भविष्य
में हरोलाई हनुमान मंदिर के पास छात्रावास का निर्माण अति शीघ्र शुरू होने जा रहा है लेकिन छात्रावास की जमीन के आस पास कूड़ा करकट गंदगी का ढेर लगा हुआ है, और मुलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस समस्या के निवारण हेतु जिला कलेक्टर से आग्रह किया गया । शिष्टमंडल ने
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
अध्यक्ष नगर विकास न्यास को कहा कि तहसीलदार व इंजीनियर को भेज कर उक्त स्थान का अवलोकन करावें एवं मुलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत पोल सड़क निर्माण आदि कार्य के साथ ही कूड़ा करकट तुरंत हटवाने का प्रबंध करावें, ताकि वहां निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सकें। शिष्टमंडल में पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार व्यास दीपक व्यास दुर्गा शंकर आचार्य अनिल आचार्य जीएस सरस्वत आदि सम्मिलत रहें।
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...