✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के
जन्मदिवस पर बीकानेर में आज कई
तरह के सामाजिक सरोकार के कार्य हुए
एक साथ 101 लोगों ने संकल्प लिया
कि उनके मरणोपरान्त दोनों आंखो को
दान कर दिया जायेगा ताकि दो लोगों के
जीवन में रोशनी आ सके।
रविन्द्र रंगमंच में रामकिशन सियाग
फाउण्डेशन ट्रस्ट की तरफ से आयोजित
कार्यक्रम में रामेश्वर डूडी स्वयं मुय
अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। डूडी ने
नेत्रदाताओं को सबोधित करते हुए कहा
कि हर इंसान को जीते जी रक्तदान करना
चाहिए और मरणोपरान्त नेत्रदान। नेत्रदान
करने से ऐसे लोगों के जीवन में उजाला
आयेगा जो इस संसार को देख नहीं
सकते। रामकिशन सियाग फाउण्डेशन
द्वारा यह बहुत ही सराहनीय पहल की गई
है। साथ ही उन्होंने नेत्रदान का संकल्प
करने वाले सभी भामाशाहों का आभार
प्रकट किया।
सरदार पटेल मेडिकल
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैतान सिंह
राठौड़, पीबीएम अस्पताल के
अधीक्षक डॉ. मो. सलीम ने नेत्रदान
पर प्रकाश डाला और बताया कि
नेत्रदान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर
सकता है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक
गिरधारी महिया ने रामकिशन सियाग
फाउण्डेशन ट्रस्ट की सराहना करते हुए
कहा कि ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से
सामाजिक सरोकार के कार्य किये जा
रहे हैं, इसी कड़ी में आज नेत्रदान के
संकल्प पत्र भरवाकर समाज सेवा के
क्षेत्र में बहुत ही अनुकरणीय कार्य
किया है।
युवा कांग्रेस नेता व रामकिशन
सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट के
सचिव बिशनाराम सियाग ने बताया कि
ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर रक्तदान
शिविर लगाये जा रहे हैं जिसमें हजारों
यूनिट रक्त संग्रहण करके कई लोगों की
जान बचाई जाती है। इस बार किसान
नेता रामेश्वर डूडी के जन्मदिवस पर
नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाये गये।
इस अवसर पर बीकानेर जिला प्रमुख
सुशीला सींवर, कांग्रेस नेता शशि शर्मा,
नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. मुरली मनोहर शर्मा,
सलीम भाटी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
प्रह्लाद सिंह मार्शल, कर्मचारी नेता भंवर
पुरोहित, अक्कासर सरपंच प्रभुदयाल
गोदारा, गजेन्द्र सिंह सांखला, सहित कई
लोग उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा
उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग के नेतृत्व में
पूगल रोड स्थित बद्री गोशाला में गायों
को हरा चारा डाल कर डूडी की लंबी उम्र
की कामना की। इस दौरान सुनील
सारस्वत, कृष्ण पारीक, रामस्वरूप
गोदारा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
नोखा से संवाददाता विनोद
मोदी की रिपोर्ट के अनुसार
राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता
प्रतिपक्ष रामेशवर डूडी के 58वें
जन्मदिवस के उपलक्ष पर मांगीलाल
बागड़ी राजकीय पीजी महाविद्यालय
नोखा में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा
पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर
कॉलेज प्रांगण में यूथ कांग्रेस के प्रदेश
सचिव जितेंद्र कस्वां, कॉलेज छात्रसंघ
अध्यक्ष दिनेश सारण, एनएसयूआई के
प्रदेश महासचिव श्रीनिवास पंवार, प्रदेश
सचिव राकेश खीचड़ उड़सर, कॉलेज
व्यायाता सत्यनारायण राजपुरोहित,
मांगीलाल सियाग रोड़ा, कांग्रेस आईटी
सेल के संयोजक रामरतन कड़वासरा,
भैराराम चौधरी, बजरंग भाबू,
रामकिशन भादू सहित अनेक समर्थकों
व कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर
किसान नेता रामेशवर डूडी का जन्मदिन
मनाया गया।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...