*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
एसकेआरएयूः विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गुसाईसर में किया पौधारोपण
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
एसकेआरएयूः विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गुसाईसर में किया पौधारोपण
एसकेआरएयूः विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गुसाईसर में किया पौधारोपण
प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने एवं इनके संरक्षण का लेना होगा संकल्प-कुलपति
बीकानेर, 29 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए गुसाईसर गांव के ट्रोमा सेंटर परिसर में बुधवार को सेठ मोहनलाल ओमनारायण लखाणी चेरिटेबल ट्रस्ट नापासर के तत्वावधान् में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर इनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय द्वारा भी इस दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि यह दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। प्रो. सिंह ने कहा कि ट्रस्ट के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में भी पौधारोपण करवाया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र के निर्देशानुसार गोद लिए गांव में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि गुसाईसर को माॅडल गांव के रूप में विकसित किया जाए। विश्वविद्यालय द्वारा यहां कृषि ज्ञान संसाधन केन्द्र स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गांव की गतिविधियों में और अधिक गति लाई जाएगी।
सेठ मोहन लाल ओमनारायण चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी कन्हैयालाल लखाणी ने बताया कि
📒 CP MEDIA 🙏
ट्रस्ट द्वारा गाढवाला गांव को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वर्तमान में प्रत्येक परिवार को चार-चार छायादार और फलदार पौधे वितरित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के साथ शीघ्र ही गुसाईसर में भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रोमा सेंटर में लगाए गए पौधों की देखभाल ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा, गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. विमला डुकवाल, अनुसंधान निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत, विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा, बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. इंद्रमोहन वर्मा, गांव गोद कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. राजेश वर्मा, डाॅ. बी. एस. मिठारवाल आदि मौजूद रहे
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...