✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः कुलपति ने श्रीगंगानगर में नवीन कृषि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
बीकानेर, 1 जुलाई। श्रीगंगानगर में नया कृषि महाविद्यालय खोले जाने की राज्य सरकार की घोषणा के बाद स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बुधवार को श्रीगंगानगर पहुंचकर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर प्रस्तावित महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक (अनुसंधान) डाॅ. उम्मेद सिंह शेखावत, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. राजेश शर्मा एवं अन्य कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।
प्रो. सिंह ने महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित भवन, प्रयोगशालाओं तथा आचार्यों के कक्षों का निरीक्षण किया। केन्द्र पर स्थित पादप प्रजनन, शस्य विज्ञान, मृदा विज्ञान, पौध व्याधि विज्ञान तथा प्रसार शिक्षा प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि आवश्यकता के अनुरूप सभी भवनों तथा प्रयोगशालाओं की मरम्मत करवाई जए।
प्रो. सिंह ने कहा कि कृषि अनुसंधान केन्द्र पर कक्षाएं शुरू करने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रस्तावित महाविद्यालय को विश्वविद्यालय प्रबन्ध मंडल से अनुमोदित करवा दिया गया है और आने वाले सत्र के लिए आगामी 2 अगस्त को होने वाली जेट परीक्षा के माध्यम से महाविद्यालय को 60 विद्यार्थी आवंटित कर दिए जाएंगे। महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय के लिए स्वीकृत पदों पर नई भर्ती के लिए अनुमति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वहीं महाविद्यालय के अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय की अन्य इकाईयों से अस्थायी व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के संचालन के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डाॅ. उम्मेद सिंह शेखावत लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के कार्य संचालित करेंगे।
कुलपति ने दलहन एवं तिलहन सीड हब परियोजना के तहत् निर्मित बीज विधायन संयंत्रों तथा नए बीज गोदाम का निरीक्षण किया। कुलपति ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रीगंगानगर में नए काॅलेज खोलने की अनुमति से कृषि विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार गौड़ का आभार भी जताया। इस अवसर पर कुलपति ने केन्द्र के वैज्ञानिकों से चर्चा की।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...