*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
पाक विस्थापित परिवार के 7 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता
जयपुर जिला कलक्टर ने दी शुभकामना
कहा- एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक बने
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
पाक विस्थापित परिवार के 7 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता
जयपुर जिला कलक्टर ने दी शुभकामना
कहा- एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक बने
पाक विस्थापित परिवार के 7 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता
जयपुर जिला कलक्टर ने दी शुभकामना
कहा- एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक बने
जयपुर, 30 जुलाई। जयपुर जिला कलक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा ने गुरूवार को सात पाक विस्थापित नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर श्री नेहरा ने खुशी जाहिर करते हुए भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त व्यक्तियों को बधाई दी एवं शुभकामना देते हुये कहा कि आप एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक बने और भारत के विकास में अपना सहयोग दें। श्री नेहरा ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिये ऑनलाइन आवेदन लिये जाते है तथा ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। लम्बित आवेदनों पर भी तत्परता से कार्यवाही की जा रही है तथा शीघ्र ही बचे प्रमाण पत्रों को जारी किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर भारतीय नागरिक बन चुके सिकन्दर कुमार ने बताया कि वे पाकिस्तान के रोहींग्या जिले के निवासी थे लेकिन परिवार और रिश्तेदार जयपुर में होने के कारण 20 साल पहले यहां आकर बस गये। वे स्वयं का रोजगार भी करने लगे किन्तु भारतीय नागरिक नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती थी। लेकिन अब वे भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र मिलने से अब हम सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।
उन्होंने भारतीय नागरिक होने पर उन्हें गर्व है। सिलाई का काम करने वाली उनकी बहन अनीता ने बताया कि वे अब खुद का घर भी ले सकेंगे। भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में कल्याण, रोशन कुमार, सुगना देवी, अनीता देवी, शबरीन, सिकन्दर कुमार एवं मोहनी सम्मिलित थी।
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...