*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
मनरेगा कार्यों का समय भी प्रातः 6 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा
मनरेगा कार्यों का समय भी प्रातः 6 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा
जयपुर, 30 जुलाई। आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा योजना श्री पी. सी. किशन ने सभी जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं जिला कलक्र्टस से कहा कि महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम में दिये गये प्रावधानुसार भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्य का समय प्रातः 6 से एक बजें तक (विश्रामकाल रहित) करने का निर्णय लिया है।
श्री किशन ने बताया कि यह व्यवस्था 15 अगस्त तक प्रभावी रहेंगी। इसके उपरान्त कार्यों का समय जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अपने स्तर पर कार्य समय निर्धारित कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्य समय इस प्रकार निर्धारित किया जावें कि कार्य अवधि 8 घण्टे मय एक घण्टे के विश्राम काल के हो। विश्राम काल का प्रावधान नहीं रखने की स्थिति में 7 घण्टे की कार्य अवधि निर्धारित की जा सकती है। इसमें इस बात का भी प्रावधान किया जावें कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरान्त एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड़ सकता है।
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...