✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सत्र 2020-21 का शुभारम्भ आनलाईन कक्षाओं से
श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय, बीदासर बारी के बाहर बीकानेर
2 जुलाई 2020 को श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय बीकानेर में उच्च शिक्षा मंत्रालय और निदेषालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देषों की अनुपालना में आनलाईन कक्षाओं का अध्यापन कार्य विधिवत रूप से प्रारम्भ किया गया। कोविड-19 नामक इस वैष्विक महामारी के विरूद्ध स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अध्ययन और अध्यापन की यह तकनीक ही श्रेष्ठ विकल्प के रूप में अपनाई जा रही है। सरकारी निर्देषों की पालना करते हुए और छात्राओं को अध्ययन अध्यापन कार्य में कोई खामियाजा भुगतना नहीं पड़े, इसके लिये महाविद्यालय ने अविलम्ब और सक्रियता से कला, वाणिज्य और कम्प्यूटर संकाय की आनलाईन कक्षाओं का आज शुभारम्भ कर दिया, जो सत्र के दौरान परिस्थति के अनुरूप जारी रहेगी। प्राचार्य डाॅ सन्ध्या सक्सेना ने कहा कि कोविड त्रासदी के दौर में स्वस्थ, सुरक्षित और सुशिक्षित रहे और आनलाईन कक्षाओं में सहभागी बने । महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य शिक्षण की इस पद्धति को लेकर बहुत उत्साहित है। प्राचार्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें भी व्यक्त की।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...