✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 1 जुलाई । बीकानेर के फ़िल्म संगीतकार आसिफ चंदवानी के संगीत से सजा एलबम "हमे जीतना है" धूम मचा रहा है । मुम्बई में रिलीज कोरोना के खिलाफ इस एल्बम में नामी 14 गायको ने गीत गाया है और 14 अभिनेताओ ने अभिनय किया है ।
संगीतकार आसिफ चंदवानी ने बताया कि सलीम बेगाना द्वारा रचित गीत को एलबम में पदमश्री कैलाश खेर, पदमश्री शंकर महादेवन, लोकप्रिय गायक संगीतकार अन्नू मलिक, जावेद अली, परी चौहान अदिति पाल, निकिता रॉय, सुदक्षिना दीक्षित, अभिषेक मुखर्जी, श्रीकांत कृष्णमूर्ति, शास्वत प्रतीक, रोहित अग्रवाल, आमिर शेख, अविनाश सिंह,अंसारी मोहसिन, देव नेगी, तेजस विन्चुरकर ने अपनी कला का जौहर दिखाया है । एलबम में जिगर पटेल, राज जांगिड, राजेश पटेल ने भी काम किया है ।
चंदवानी ने बताया कि प्रीति क्षीरसागर के निर्देशन में प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता शक्ति कपूर, अंजन श्रीवास्तव, मिलिंद गुणाजी, राहुल रॉय, मोनालिसा, मनोज जोशी, आनंद ए राम, अथर्व जोशी, रितेश एस कुमार, अदनान खान, हर्ष कुमारी ने अभिनय किया है ।
संगीतकार आसिफ चंदवानी बीकानेर के कार्यकारी फ़िल्म निर्माता मंज़ूर अली चंदवानी के सुपुत्र है जो सुपरहिट राजस्थानी फिल्म "माँ", हिंदी फिल्म- पार्किंग क्लोज, पेज- 16, हण्टेड हिल, इश्क़ ज़ज़्बा, लल्लूराम, वो इंडिया का शेक्सपियर, गुजराती फ़िल्म सु करिसु, चिमन भाई की चॉल, तू म्हारे आस पास चे में संगीत निर्देशन कर चुके हैं । आसिफ के संगीत से सजी "रामराज्य", "टू फाइटर" (हिंदी) रूपकंवर (राजस्थानी) फिल्मे प्रदर्शित होने वाली है ।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...