✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
नोखा 1 जून 2020 ।
स्व. #विष्णुदत्त_बिश्नोई के आत्महत्या मामले की जांच #CBI से करवाने की मांग को लेकर आज उनके छोटे भाई संदीपजी, उनके साले साहब अनिल जी व लुनेवाला सरंपच विनोद जी डेलू के साथ अखिल भरतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक व विधायक आदमपुर कुलदीप बिश्नोई, राजस्थान सरकार के मंत्री सुखराम बिश्नोई, मंत्री भंवरसिंह भाटी , विधायक फतेहाबाद दुड़ाराम बिश्नोई, विधायक फलोदी पब्बा राम बिश्नोई,नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, विधायक लूणी महेंद्र बिश्नोई, विधायक लोहावट किसनाराम बिश्नोई, विधायक गुरमीत सिंह जी कुन्नर, पूर्व सांसद जसवंत बिश्नोई, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीराराम बिश्नोई, पूर्व विधायिका विजयलक्ष्मी बिश्नोई, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बराड़, केके बिश्नोई , राजाराम धारणिया, विनोद धारणिया महामंत्री, रामस्वरूप मांझू, ओमप्रकाश सीगड़ सादुलशहर, देवेन्द्र बुड़िया, भागीरथ बेनीवाल प्रधान, अमरचन्द बिश्नोई भीलवाड़ा, अनोप गोदारा, डॉ दलवीर , भागीरथ तेतरवाल, सुभाष देहडू, जगदीश कड़वासरा हिसार, विकास फुरसानी, रामदयाल बेनीवाल, महिपाल सिंवर, संजय गिला के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर सभी ने एकमत से परिजनों व सर्वसमाज की जनभावना के अनुसार मामले की सीबीआई जांच की मांग की । हमनें कहा कि विष्णुदत्त जी बहुत ईमानदार व अपूर्व हौसले के धनी थे, वे छोटी-मोटी बातों से ऐसा कदम उठाने वाले अधिकारी नहीं थे । इस घटना के पीछे छुपे रहस्य को सीबीआई ही उजागर कर सकती है, ऐसा सर्व-समाज के साथ-साथ परिजनों का भी मानना है ।
मुख्यमंत्री जी ने हमारी बात को बहुत संजीदगी व गंभीरता के साथ सुना है तथा इस विषय पर दो दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही ।
सभी सर्वसमाज के नौजवान साथियो व प्रतिनिधियो से आग्रह है कि राज्य सरकार के निर्णय का इंतजार करते हुवे धैर्य बनाये रखे ।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...