✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
vcci bikaner-गोपाल जोशी को विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के महासचिव का महत्वपूर्ण दायित्व
वीसीसीआई बीकानेर के अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा ने आज जाने माने युवा उद्यमी, समाजसेवी गोपाल जोशी को चेम्बर का महासचिव मनोनीत किया। इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए शर्मा ने बताया कि गोपाल एक सुलझे हुए, मृदुभाषी व दूरदर्शी कार्यकर्ता हैं। हम शीघ्र ही बीकानेर चैप्टर का विस्तार कर इसे एक सशक्त स्वरूप प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य स्थापित उद्यमियों में बेहतर समन्वय एवं युवाओं को उद्यमी बनाना है। इस माध्यम से बीकानेर क्षेत्र की आर्थिक उन्नति में हम योगदान कर समाज को सशक्त बनायेंगे। विप्र चेम्बर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा व महामंत्री अमित शर्मा तथा विप्र फाउंडेशन जोन-1B के प्रभारी भरतराम तिवारी ने गोपाल जोशी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जोनल अध्यक्ष भँवर पुरोहित सहित पूरी टीम विप्र फाउंडेशन ने नव नियुक्ति पर शुभेच्छाएँ प्रेषित की।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...