खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
witter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
देखें ट्रेन सेनेटाइज हो रही
✍️
उ.प. रेलवे बीकानेर
बीकानेर से मेड़ता रोड स्पेेशल का मेडता रोड स्टेशन पर जोधपुर – हावडा स्पेशल से मिलान द्वारा हावडा के लिए रेलसेवा शुरू
बीकानेर मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 03112 बीकानेर से मेड़ता रोड के लिए आज दिनांक 03.06.2020 को एक और प्रतिदिन रेल सेवा सायं 18.45 बजे रवाना हुई । ये ट्रेन मेडता रोड स्टेशन पर गाड़ी संख्या 02308 - 02307 जोधपुर -हावडा -जोधपुर स्पेशल से मिलान करेगी। ये ट्रेन पूर्व में बीकानेर-हावडा-बीकानेर गाड़ी संख्या 22308 – 12307 के पथ , ठहराव और समय पर हावडा तक जाएगी | वापिसी में इसी पथ , ठहराव और समय पर बीकानेर/जोधपुर आएगी । परन्तु ये परसनाथ व कोडरमा स्टेशन नहीं जाएगी ।
इस ट्रेन से लॉकडाउन डाउन में रेल सेवा के बंद होने के कारण परेशान यात्री/प्रवासी श्रमिक नोखा,नागौर,मेडता रोड,डेगाना,मकराना,फुलेरा, जयपुर, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते हावडा तक जाने का लाभ उठा सकेंगे |
सर्वप्रथम इस ट्रेन के रेक को पूरी तरह से सेनेटाईज किया गया । प्रत्येक यात्री की यात्रा टिकट कंफर्म होने पर प्रवेश दिया गया । रेलवे स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा प्रत्येेक यात्री की स्क्रीनिंग की गई । उनके सामान को सेनेटाईज किया गया । प्रत्येक यात्री के हाथ सेनेटाईजर से साफ करवाए गए । सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया । सभी यात्रियों से मोबाईल में आरोग्य सेतु डाउनलोड करने को कहा जा रहा था । बीमार यात्रियों के लिए मेडिकल स्टाफ पूरी तरह सजग था ।
यात्री कम लेकिन आवश्यक सामान, चादर व खाने-पीने का सामान साथ लेकर आए थे ।इस अवसर पर सभी यात्रियों की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही थी । इस अवसर पर अनेक अधिकारी ,रेलकर्मचारी तथा प्रेस/मीडिया मौजूद था ।
इस ट्रेन में बीकानेर से 398 पैसेंजर सहित कुल 1178 पैसेंजर जा रहे हैं ।
📒
✍
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...