✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
बालवाणी से बढ़ेगी बालकों में कानूनी समझ
प्रदेश के बालकों में विधिक चेतना जागृत करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आकाशवाणी द्वारा रेडियो के जरिये 03 जून से बालवाणी कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के सचिव पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि आकाशवाणी द्वारा रेडि़यों के माध्यम से बालकों में विधिक चेतना जागृत करने के लिऐ बालवाणी के नाम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बालकों में विधिक चेतना के साथ कानूनी समझ बढ़ाने व बाल अत्याचार रोकने के लिये मनोरंजन सहित उनकी हॅाबी के कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आकाशवाणी के जरिये प्रसारण होने वाले कार्यक्रम बालवाणी में बालकों के मनोरंजन के लिये उनके द्वारा चुटकुले, कहानी, कविता, रचना सहित उनकी रूचि के संदेश दूरभाष के माध्यम से रिकोर्ड करवाया जा सकता है। जिले के इच्छुक विद्यार्थी दूरभाष नम्बर 0141-2200600 व 0141-2366477 पर प्रतिदिन सुबह 11.00 से 12.00 बजे के मध्य अपनी प्रस्तुति रिकॉर्ड करवा सकते है। बालकों में विधिक जागृति के लिये आकाशवाणी के माध्यम से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व दौसा द्वारा चौहटन, नाथद्वारा, करौली, भरतपुर, झुंझुनू, अनुपगढ़, कोटपूतली, भीलवाड़ा, सीकर, टोंक, जयपुर, बारां, धौलपुर व बूंदी में 3 जून से सांय 05 से 06 बजे तक बालवाणी कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...