✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नशा व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है कम
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर फेसबुक लाइव के माध्यम से दी जानकारी
बीकानेर 26 जून। इस वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस को सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी. पंवार एवं एन.आर. चेरिटेबल संस्था के डाॅ. सिद्धार्थ असवाल ने शुक्रवार को फेसबुक लाईव के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
एल.डी. पंवार ने बताया कि इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस की थीम ‘‘न्याय के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के लिए न्याय’’ एवं इस दिवस का विषय BETTER KNOWLEDGE FOR BETTER CARE है। उन्हांेने बताया कि नशे का सेवन या नशे की लत एक सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्या है जो न केवल पूरे विश्व के युवाओं का प्रभावित करती है बल्कि विभिन्न आयु के लोगों का प्रभावित करती है। यह व्यक्तियों और समाज को कई क्षेत्रों में नष्ट कर देती है। नशीली पदार्थो की तस्करी एक अंतर्राष्ट्रीय अवैध व्यापार है, जो कि मानव जीवन के लिए खतरा है। अतः हम सभी का दायित्व हैं कि मिलकर लोगों को नशे से मुक्त करवाये और उन्हें जागरूक कर खुशहाल एवं सुखी जीवन जीने हेतु प्रेरित करें।
डाॅ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि नशा का सेवन आज न केवल पुरूष अपितू महिला के द्वारा भी सेवन किया जा रहा है। आज के युवा वर्ग शराब, अफीम, डोडा, तम्बाकु उत्पाद, पोर्नाेग्राफी आदि का नशा कर रहे है, जिससे सामाजिक समस्या उत्पन्न हो रही है। नशा करने वाले व्यक्ति के व्यवहार में चिड़चिडापन, भुख न लगना, नींद न आना, चोरी करना, अपराधी गतिविधियों मंे लिप्त होना आदि है। डाॅ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि नशे के आदि (लिप्त) व्यक्ति को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए पहले उसकी पहचान की जाती है। उसके पश्चात व्यक्ति को नशा छुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाता है। तत्पश्चात किसी अच्छे नशामुक्ति केन्द्र में उसका इलाज करवाया जाता है। अतः हम सभी को नशे के निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक विकास हर्ष ने कहा कि नशा करने वाले लोगों की इम्न्यूटी (रोग-प्रतिरोधक क्षमता) कम हो जाती है।
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...