✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
बीकानेर में " मातृत्व दुग्ध कोष " की होगी स्थापना
एस.पी. मेडिकल काॅलेज मे संचालन का प्रस्ताव
बीकानेर / 01.06.2020 विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर मानव सेवा संस्थान के जगदीश राठी द्वारा मातृत्व दुग्ध कोष (बैंक) के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर संभाग मुख्यालय पर इस अति-महत्वपूर्ण नवाचार को प्रारम्भ करने की सहमति प्रदान की।
सांसद प्रवक्ता अशोक भाटी ने बताया कि घरेलु अथवा संस्थागत प्रसव के दौरान दुर्घटनावश माता या संतान (जचा-बच्चा) में से किसी एक के असामायिक निधन के कारण आने वाली शिशु के लिए स्तनपान की समस्या एवं माता के लिए संचित दुग्ध के निस्तारण की समस्या के सामाधान हेतू उदयपुर की तर्ज पर बीकानेर संभाग मुख्यालय पर मातृत्व दुग्ध बैंक की स्थापना करने का नवाचार किया जाना है।
इसमें तकनीकी मदद (ऐप) के माध्यम से संस्थागत प्रसव के डाटाबेस के आधार पर चिन्हित जचा-बच्चा को इस बैंक का लाभ दिया जायेगा।
इस हेतु सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में मातृत्व दुग्ध बैंक स्थापित करने के प्रस्ताव पर आगामी दिनों में कार्यवाही शुरू की जायेगी। इसमें स्वयंसेवी संगठनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से मातृत्व दुग्ध बैंक के प्रति जागरूकता एवं सदस्यता अभियान आगामी दिनों में प्रारम्भ किया गया है।
बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस हेतु जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक मदद दिलवाने का विश्वास दिलवाया।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...