✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
"बहराणा" साहब के भजनों की गूंज में मोहनलाल आहूजा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 29 जून 2020 । बीकानेर के स्व. माधव दास आहूजा के वंश वृक्ष आहूजा परिवार द्वारा स्व मोहन लाल आहूजा की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके छाया चित्र पर मित्रों शुभेच्छुओं सहित सम्पूर्ण परिवार द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर "बहराणा" साहब के भजन गूंजे । समग्र समाज ने मोहनलाल आहूजा को दी श्रद्धांजलि विभाजन के समय भारत आये परिवार के साथ उन्होंने पूरे परिश्रम से पिता श्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज लोगों सहित पूरे परिवार को पुनः आर्थिक रूप से स्थापित करने मे महती भूमिका का निर्वहन किया।
उनके जीवन मे दो मूल मंत्र रहे पहला अधिकाधिक परिश्रम व दूसरा सम्पूर्ण परिवार की एकता। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कराची पाकिस्तान से जुड़ाव आरम्भ हुआ जो आयुपर्यंत रहा। युवाकाल में उनके मुख्य सहयोगी स्व श्री तेजुमल सदारंगानी व स्व श्री आत्माराम आहूजा रहे इन्होंने एक टीम के रूप मे अपनी अनूठी कार्यशैली से "संघ" कार्य को उल्लेखनीय रूप से गति प्रदान की। उन्होंने भारतीय सिन्धुसभा सभा मे भी कई दायित्वों का निर्वहन भी किया। अपने जीवन के अंतिम समय मे वे जेएनवी की आदर्श विद्या मंदिर की शाखा के सक्रिय सदस्य रहे।वहां के वर्तमान स्वयंसेवक बताते है कि इतनी अधिक आयु के बाद भी कठिन से कठिन मौसम में भी वे नियमित स्वयंसेवक रहे। परिवार के वर्तमान सदस्य रमेश आहूजा ने बताया कि इस अवसर पर वह "बहराणा" साहब रखवाना चाहते थे पर वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा सम्भव नही हो पाया।अतः इस अवसर पर परिवार द्वारा तुलसी कुटीर में सत्संगी महिलाओं द्वारा उनके निमित "सुंदर कांड" के पाठ का आयोजन किया गया।परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उनके मूलमंत्रो को अपने जीवन मे आत्मसात करने हेतु सभी का आवाहन किया गया।
- श्याम आहूजा
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...